फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Speeding tractor-trolley runs over youth; he dies.

Auraiya News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने युवक को रौंदा, मौत

Tue, 06 Oct 2026 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Speeding tractor-trolley runs over youth; he dies.
अजीतमल। मुरादगंज-अयाना मार्ग पर कस्बा जाना गेट के पास सोमवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ऑटो सवार युवक को रगड़ दिया। सड़क पर गिरे युवक के ऊपर से ट्रॉली का पहिया निकल गया। गंभीर हालत में सीएचसी अजीतमल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

अयाना क्षेत्र के डेरा बंजारन भोतापुर निवासी महाराज सिंह (35) ऑटो से अयाना की ओर जा रहे थे। बताया गया कि वह ऑटो के किनारे बैठे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाए जा रहे ट्रैक्टर ने उन्हें रगड़ दिया। इससे वह सड़क पर गिर गए और ट्रॉली का पहिया उनके ऊपर से निकल गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद घायल महाराज सिंह को सीएचसी अजीतमल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाराज सिंह की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी मिथलेश और छोटा बेटा प्रांशु शव से लिपटकर रोते रहे। मृतक के दो बड़े बेटे आकाश और आशीष गुजरात में रहकर मजदूरी करते हैं। उन्हें हादसे की सूचना दे दी गई है। मृतक के परिवार में पत्नी मिथलेश के अलावा पुत्र आकाश, आशीष, प्रांशु और पुत्री जूली हैं। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed