फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Speeding car collides with electric pole, one dead, three injured

Auraiya News: बिजली के पोल से टकराई तेज रफ्ता कार, एक की मौत, तीन घायल

Wed, 05 Jun 2024 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Speeding car collides with electric pole, one dead, three injured
सहायल। दिबियापुर सहायल मार्ग पर बुधवार दोपहर दिबियापुर से सहायल की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार अचानक से सड़क पर लगे बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार चार लोगों को स्थानीय लोगों ने सीएचसी दिबियापुर पहुंचाया।जहां डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार को सहायल थाना क्षेत्र के बादशाहपुर छौंक गांव के पास से दिबियापुर की तरफ से जा रही तेज रफ्तार कार अचानक से गांव के सामने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गई। इससे कार सवार सभी चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं टक्कर के बाद कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। उधर, से गुजर रहे राहगीरों ने थाना पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन

कार सवार चारों युवकों में दखनाई थाना दिबियापुर निवासी आयुष 18 पुत्र राजीव कुमार, अमन, गौरव, रिद्दी निवासी दखनाई गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरोंं की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी दिबियापुर में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने आयुष को मृत घोषित कर दिया जबकि तीन अन्य घायलों का इलाज शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश चौहान ने बताया कि कार सवार चारों युवक दिबियापुर में रेलवे स्टेशन के पास स्थित स्वीमिंग पूल में नहाने जा रहे थे। तभी हादसे का शिकार हो गए। बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed