फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Speeding auto went out of control and overturned in ravine, five injured

Auraiya News: तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर खड्ड में पलटा, पांच घायल

Sun, 10 Sep 2023 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Speeding auto went out of control and overturned in ravine, five injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिधूना।
बिधूना-रामगढ़ मार्ग पर रविवार सुबह नौगंवा के पास तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गया। जिससे उसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को ऑटो से निकाल कर घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया। घटना के बाद चालक मौके से भाग गया।
रामगढ़ चौराहे से रविवार सुबह साढ़े 11 बजे ऑटो चालक पांच सवारियां बैठाकर बिधूना की ओर निकला था। नौगंवा के पास तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गया। जिससे ऑटो में सवार पुर्वा मके निवासी कल्पना, राजू, विनोद, शिवशंकर, गोपीचंद ऑटो के नीचे दबकर घायल हो गए। हादसे के बाद चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

राहगीरों ने घायलों को ऑटो से बाहर निकाल कर घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल कल्पना को सीएचसी बिधूना में भर्ती करवाया। वहीं अन्य सवारियां मामूली घायल होने की वजह से निजी अस्पताल में उपचार करवा कर घर चलीं गईं। घायल कल्पना ने पुलिस को बताया कि बारिश की वजह से सड़क गीली थी, बावजूद इसके चालक तेज रफ्तार से ऑटो चला रहा था। इसी के चलते हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने ऑटो को खड्ड से निकाल कर कब्जे में लिया है। कोतवाल सत्यप्रकाश ने बताया कि ऑटो को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed