फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Special secretary found everything OK

विशेष सचिव को मिला सब कुछ ओके

Mon, 16 Mar 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया Updated Mon, 16 Mar 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
Special secretary found everything OK

लघु सिंचाई विभाग के विशेष सचिव भरत लाल राय ने

विज्ञापन
सोमवार को अजीतमल विकास खंड के लोहिया गांव सिकरौड़ी और गौहानी खुर्द पहुंचकर विकास कार्यों का सत्यापन किया। विशेष सचिव ने गांव की गलियाें में जाकर स्वच्छ शौचालय, लोहिया आवास, इंदिरा आवास देखे।

विकास कार्य संतोषजनक पाए जाने पर खंड विकास अधिकारी आदित्य कुमार और पंचायत विकास अधिकारी संतोष कुमार की तारीफ की। दोपहर बाद लोहिया गांव सिकरोड़ी पहुंचकर विशेष सचिव भरत लाल राय ने स्वच्छ शौचालय, लोहिया आवास, इंदिरा आवास, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, आगनबाड़ी केंद्र का भौतिक सत्यापन किया।

खराब पड़े ट्रांसफार्मर की शिकायत मिलने पर एसडीओ बिजली गजेंद्र कुमार को जल्द सही करवाने के निर्देश दिए। नेडा योजना में लगाई गई 6 सोलर लाइटें लगी पाई गईं। मत्स्य पालन विभाग की ओर से जमीन का पट्टा होने के बावजूद मछली पालन न होने पर नाराजगी जताई। ।

इसके बाद विशेष सचिव ने गांव गोहानी खुर्द का निरीक्षण किया। यहां विकास कार्य पूर्ण पाए गए। निरीक्षण के दौरान पीडी ओमप्रकाश, सीडीओ शिवराज यादव, डिप्टी कलेक्टर प्रदीप वर्मा, डीआईओएस राजकुमार पंडित, बीडीओ आदित्य कुमार , एसडीओ गजेंद्र कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार लाक्षकार, जेई विद्युत राजवीर सिंह, तहसीलदार देवेंद्र कुमार भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed