{"_id":"6626bf2fc14c03e279065fb6","slug":"spark-from-high-tension-line-burns-15-bighas-of-wheat-crop-to-ashes-auraiya-news-c-211-1-aur1006-111296-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: हाई टेंशन लाइन से निकली चिंगारी गेहूं की 15 बीघा फसल जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: हाई टेंशन लाइन से निकली चिंगारी गेहूं की 15 बीघा फसल जलकर राख
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ककोर। बिजली के झूलते तार किसानों के अरमानों पर पानी फेर रहे हैं। तेज हवा के चलते हाईटेंशन लाइन के तारों के आपस में टकराते ही शार्ट सर्किट से लगी आग ने गेहूं की फसल को चपेट में ले लिया। कुछ ही देर में कई खेत आग की चपेट में गए। एक घंटे तक आग की से 15 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई।
औरैया तहसील क्षेत्र के गांव कंचौसी में ककोर रोड पर पेट्रोल पंप के किनारे से निकली बिजली लाइन के झूलते तारों के आपस में टकरा गए। स्पार्किंग से निकली चिंगारी गेहूं की फसल में गिर गई। गेहूं की फसल में लगी आग ने आसपास के खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की जानकारी मिलते ही दोनों गांव के किसान खेतों की ओर दौड़ पड़े।
दमकल की गाड़ियों के मौके पर पहुंचने से पहले किसानों ने अपने संसाधनों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। तकरीबन डेढ घंटे तक आग की लपटों ने बिहारीपुर निवासी अवध कुमार तिवारी की पांच बीघा, कंचौसी बाजार निवासी भोला मिश्रा की पांच बीघा, गिरजा शंकर त्रिवेदी की पांच बीघा व रिंकू यादव की एक बीघा सहित लगभग 15 गेहूं की फसल को राख कर दिया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही एसओ दिबियापुर मुकेश बाबू चौहान व कंचौसी चौकी प्रभारी ज्ञानेंद्र कुमार व लेखपाल नागेश चतुर्वेदी राजस्व कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। लेखपाल से जली हुई फसल के बारे में जानकारी जुटाई है। मौके पर मौजूद किसानों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। झूलते बिजली के तारों की वजह से आग लगने की बात कही। इस संबंध में लेखपाल नागेश चतुर्वेदी ने बताया आगजनी से हुए नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को दी जाएगी।