{"_id":"588b8c2e4f1c1b3e0fcf59a6","slug":"spai-clashed-with-police-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस अफसरों से भिड़े सपाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस अफसरों से भिड़े सपाई
auraiya,amar ujala beauro
Updated Fri, 27 Jan 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
दिबियापुर रोड पर नारे लगाते भाजपा और सपा प्रत्याशी के समर्थक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नामांकन पत्रों को दाखिल करने पहुंचे प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच जवाबी नारेबाजी से नामांकन स्थल का माहौल गर्मा गया। दोनों के बीच नौबत हाथापाई तक पहुंचती इससे पहले कुछ बड़े नेताओं ने अपने कार्यकर्ताओं को समझाकर मामला शांत किया। इस दौरान सपाइयों की पुलिस अधिकारियों से बहस हुई। पुलिस ने उनको लाठियां पटककर चेतावनी दी।
नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन शुक्रवार को भाजपा और सपा प्रत्याशियों ने लाव लश्कर के साथ नामांकन किया। समर्थकों को दिबियापुर रोड पर ही रोककर प्रत्याशियों को जिला मुख्यालय के अंदर जाने दिया गया। इस दौरान बेरीकेटिंग के एक तरफ भाजपा कार्यकर्ता मोदी-मोदी के नारे लगाते दिखायी दिये तो दूसरी ओर सड़क के बीच में खड़े सपाई भी जय-जय अखिलेश के नारे लगाते दिखे। जवाबी नारेबाजी के बीच झगड़ा होते-होते बचा।
इस बीच पुलिस अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को अलग-अलग किया। इस पर सपाइयों ने पुलिस कर्मियों व पुलिस अधिकारियों से हाथापाई व अभद्रता का प्रयास किया। इससे पुलिस अधिकारी भड़क गए। उन्होंने लाठियां पटककर सपाइयों को चेतावनी दी। मामला बढ़ता उससे पहले ही पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं को शांत कराया। लेकिन प्रत्याशियों को जिला मुख्यालय के अंदर रहने तक उनके समर्थकों ने जमकर नारे लगाये।