फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   SP supported seven block pramukh elected

सातों ब्लाकों में सपा समर्थित बने ब्लाक प्रमुख

Sun, 07 Feb 2016 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Sun, 07 Feb 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
SP supported seven block pramukh elected
क्षेत्र पंचायत प्रमुख चुनाव में रविवार को औरैया, भाग्यनगर और अछल्दा के मतदान का परिणाम सपा की झोली में गया। इसके पहले सहार, एरवाकटरा, बिधूना और अजीतमल में सपा के पक्ष में निर्विरोध ब्लाक प्रमुख निर्वाचित हो चुके हैं। इस तरह क्षेत्र पंचायत चुनाव में जिले की सातों सीटों पर सपा ने कब्जा किया है।
विज्ञापन


ब्लाक प्रमुख चुनाव की नामांकन प्रक्रिया में सभी ब्लाकों से कुल 16 दावेदारों की ओर से पर्चे दाखिल किए गए थे। इनमें सदर ब्लाक से सौरभ भूषण, दिनेश कुमार ने प्रमुख दावेदार जबकि प्रीति भूषण व आशा देवी ने डमी प्रत्याशी के रूप में परचा दाखिल किया था। शनिवार को नाम वापस लेने की निर्धारित प्रक्रिया के दौरान प्रीती भूषण व आशा देवी की ओर से परचा वापस ले लिए जाने से इस ब्लाक में सौरभ और दिनेश के लिए मतदान हुआ।
विज्ञापन


इसमें शतप्रतिशत 95 मतदाताओं ने अपने मतदाधिकार का प्रयोग किया। यहां सपा के सौरभ ने दिनेश को सात मतों से पराजित कर ब्लाक प्रमुख सीट पर कब्जा किया। मतदान में सौरभ को 51 तथा दिनेश को 43 वोट प्राप्त हुए। इसी तरह भाग्यनगर ब्लाक से सपा प्रत्याशी अजय यादव, गौरव यादव, संतोष कुमार, मीरा देवी, सरोज कुमार ने डमी प्रत्याशी के रूप में चुनावी ताल ठोंकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें मीरा देवी ने परचा वापस लेकर चुनाव से किनारा कर लिया था। यहां आज हुए शत्प्रतिशत मतदान में अजय को 60 तथा गौरव यादव को 33 वोट मिले। इस तरह भाग्यनगर ब्लाक में सपा के अजय यादव ने गौरव यादव को 27 मतों से पराजित कर ब्लाक प्रमुख सीट के हकदार बने। अछल्दा ब्लाक में सपा की गायत्री देवी और पिंकी देवी दो दावेदारों ने परचा दाखिल किया था। यहां हुए शत प्रतिशत मतदान में सपा की गायत्री देवी(60) ने पिंकी देवी(16) को परास्त कर 44 मतों से जीत दर्ज कर ब्लाक प्रमुख के पद पर कब्जा किया।

बिधूना ब्लाक के क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद के लिए सपा के राजेश कुमार सिंह चौहान व कमल कुमार ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में परचा दिखल किया था। गत् छह फरवरी को नाम वापस लेने की प्रक्रिया के दौरान कमल के नाम वापस ले लेने से इस ब्लाक से सपा प्रत्याशी राजेश कुमार सिंह चौहान को निर्विरोध जीतकर ब्लाक प्रमुख बने हैं। जबकि अजीतमल से कमलेश कुमार ने सपा के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में ब्लाक प्रमुख पद के लिए नामांकन कराया था।

वहीं एरवाकटरा से सपा के सुमन दिवाकर तो सहार से सुसमा देवी को सपा ने प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतारा था। उक्त ब्लाकों में सपा प्रत्याशियों के आगे अन्य किसी के पर्चा न भरने से सहार, अजीतमल, एरवाकटरा में सपा प्रत्याशियों ने निर्विरोध जीत दर्ज कर ब्लाक प्रमुख बने।

चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस
जिले में ब्लाक प्रमुख चुनाव में पुलिस प्रशासन का फुल प्रुफ सुरक्षा इंतजाम देखने को मिला। शहर में पुलिस की ओर से न केवल नामांकन स्थल को जाने वाले मार्गों पर बैरीकेटिंग लगाकर छोटे बड़े वाहनों के परिचालन को प्रतिबंधित किया गया बल्कि नामांकन स्थल से 200 मीटर की दूरी से लेकर मतदान कक्ष तक पांच अस्थाई वैरीकेटिंग की अभेद दीवार बनाकर अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश को रोका गया। मतदान स्थल पर सीओ सिटी सुभाष अत्री स्वयं सुरक्षा की कमान संभाले रहे। प्रत्येक वैरीकेटिंग के अलावा पूरे मतदान स्थल में चप्पे-चप्पे तैनात सशस्त्र पुलिस के जवान मुस्तैद रहे।

प्रेक्षक संग भ्रमण पर रहे डीएम-एसपी
वोटिंग के दौरान रिटर्निंग आफिसर की भूमिका डीएम माला श्रीवास्तव, एसपी मनोज तिवारी मतदान स्थलों पर मतदान पर निगाह रखने को निरंतर भ्रमण पर रहे। वहीं आयोग से नामित प्रेक्षक मदनपाल ने भी भाग्यनगर व अछल्दा ब्लाक में हुए मतदान की टोह लेते रहे। सदर ब्लाक में निर्वाचन मजिस्ट्रेट की भूमिका में एसडीएम  जितेंद्र श्रीवास्तव मतदान प्रक्रिया पर निगाह जमाए रहे।


विजयी उम्मीदवारों को मिले प्रमाण पत्र
औरैया। क्षेत्र पंचायत प्रमुख चुनाव के परिणाम घोषित हो जाने के बाद रविवार को रिटर्निंग ऑफिसर/डीएम माला श्रीवास्तव ने कलेक्ट्रेट भवन में विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिए गए है। इस मौके पर डीएम ने विजयी उम्मीदवारों को जीत की बधाई दी है।

जिले में ब्लाक प्रमुख चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करा लिया गया है। विजयी दावेदारों को प्रमाण पत्र भी जारी कर दिए हैं।
माला श्रीवास्तव, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed