{"_id":"658dbf0f58e2cfc4b10d1846","slug":"sp-found-arrangements-in-dibiyapur-police-station-fixed-auraiya-news-c-211-1-aur1002-6899-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: दिबियापुर थाने में एसपी को दुरस्त मिली व्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: दिबियापुर थाने में एसपी को दुरस्त मिली व्यवस्थाएं
Fri, 29 Dec 2023 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Fri, 29 Dec 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
दिबियापुर। पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने दिबियापुर थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। उप निरीक्षकों को जल्द से जल्द लंबित विवेचनाएं पूर्ण करने की हिदायत दी। साथ ही दिबियापुर थाने में बन रहे विवेचना कक्ष एवं पुलिस कर्मियों की बैरक के निर्माण को जल्द से जल्द एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। अपराधी प्रवृत्ति के लोगों पर लगाम लगाने को सख्त निर्देश दिए।
गुरुवार को दिबियापुर थाने पहुंची पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने थाना दिबियापुर का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने थाना परिसर में निर्माणाधीन विवेचना कक्ष तथा बैरक का निरीक्षण कर जल्द से जल्द एवं गुणवत्तापूर्वक निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। शस्त्रागार, भोजनालय, वाहनों के रखरखाव व थाना परिसर की साफ-सफाई आदि का भी निरीक्षण किया। जनसुनवाई रजिस्टर, नियुक्ति रजिस्टर, अपराध रजिस्टर तथा थानों में विभिन्न अभिलेखों व कंप्यूटर कार्यालय का निरीक्षण किया।
शस्त्रागार में मौजूद सभी असलहों की नियमित देखरेख व साफ सफाई रखने के लिए निर्देशित किया गया। यहां पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि अपराधी प्रवृत्ति के लोगों की नियमित निगरानी रखने को निर्देशित किया। थाने में निरीक्षण के बाद पुलिस अधीक्षक ने कस्बा दिबियापुर में पैदल गस्त भी की। निरीक्षण के दौरान सीओ सिटी महेंद्र प्रताप ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान व्यवस्थाएं दुरुस्त पायीं। वहीं उन्होंने आने वाले चुनाव के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश के साथ ही अपराधियों पर लगाम लगाने को भी निर्देशित किया।