{"_id":"589212e34f1c1b0b13e81df9","slug":"sp-and-bjp-locked-in-a-code-of-conduct-violation","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता उल्लंघन में फंसे सपा व भाजपा प्रत्याशी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता उल्लंघन में फंसे सपा व भाजपा प्रत्याशी
auraiya,amar ujala beauro
Updated Wed, 01 Feb 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
netaji
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया सदर सीट से भाजपा व सपा प्रत्याशी को वाहनों के काफिले के साथ जुलूस निकालना महंगा पड़ गया है। दोनों प्रत्याशियों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
30 जनवरी को औरैया सदर सीट से भाजपा प्रत्याशी रमेश दिवाकर व सपा प्रत्याशी मदन गौतम ने अपना नामांकन कराया। नामांकन के दौरान प्रशासन ने वीडियोग्राफी कराई तो भाजपा के सैकड़ों वाहन नामांकन के दौरान नजर आए। बाइक जुलूस भी बिना अनुमति के निकाला गया। इसके अलावा सपा प्रत्याशी मदन गौतम 60 से 70 गाड़ियों को लेकर नामांकन कराने पहुंचे। 30 से 40 बाइकों के साथ नामांकन जुलूस निकाला। इसे आयोग ने आचार संहिता का उल्लंघन माना है।
आयोग की तरफ से स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त जिला सहायक निबंधक लाल जी यादव ने दोनों प्रत्याशियों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामसेवक द्विवेदी ने बताया कि आदर्श आचार संहिता का हर हाल में पालन कराया जा रहा है। किसी कीमत पर उल्लंघन करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने प्रत्याशियों को सलाह दी है कि वह आचार संहिता के दायरे में रहें।