{"_id":"5e5806b08ebc3ec54f0be510","slug":"sorry-mummy-papa-i-couldnt-stand-by-your-old-age-auraiya-news-knp5473613192","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया: माफ कर देना मैं तुम्हारे बुढ़ापे का सहारा न बन सका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: माफ कर देना मैं तुम्हारे बुढ़ापे का सहारा न बन सका
विज्ञापन
मरने से पहले लिखा गया सुसाइड नोट
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। अयाना रोड मुरादगंज निवासी बीएससी (तृतीय वर्ष) के छात्र विकास (19) पुत्र राजू सिंह उर्फ हमीर सिंह ने सुसाइड नोट में माता-पिता से मार्मिक ढंग से माफी मांगी है। विकास ने लिखा है कि ‘पापा-मम्मी माफ कर देना मैं बुढ़ापे का सहारा न बन सका।’ साथ ही यह भी लिखा है कि ‘मम्मी-पापा तुम सबकी ऊपर बहुत याद आएगी’।
सुसाइड नोट में आरोपी छात्रों सत्यम दुबे पुत्र रामगोविंद निवासी गांव सडनापुर व मंजेश उर्फ शिवा पुत्र सूरज परिहार निवासी अयाना रोड जान पर मारने की धमकी दिए जाने के अलावा घर से उठवा लेने की धमकी आदि का जिक्र किया है। सुसाइड नोट में यह भी लिखा कि उन लोगों ने उसे घर वालों को मार देने की भी धमकी दी है। बताया कि आए दिन मंजेश व सत्यम उसे प्रताड़ित करते थे। कोचिंग जाते समय उसका रास्ता घिरवाते थे।
पत्र में उसने अपने ताऊ के पुत्र संजू के लिए लिखा कि ‘भैया इनको छोड़ना मत।’ सुसाइड नोट में लिखा है कि माफ कर देना सभी लोग, हम क्या करें मम्मी, अंजली दीदी (मृतक के मामा की पुत्री) माफ कर देना। मम्मी-पापा मेरी बुआ, दीदी का ख्याल रखना। उधर, मृतक का भाई आकाश भाई की मौत से सदमे में है। घटना की जानकारी होते ही लोगों की भीड़ मृतक के घर के बाहर जमा हो गई। पुलिस ने बताया कि पूरे प्रकरण पर हर पहलू से जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।