फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Sonu had promised to come home again on Saturday.

Auraiya News: शनिवार को फिर घर आने का वादा कर गया था सोनू

Sun, 08 Feb 2026 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 08 Feb 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Sonu had promised to come home again on Saturday.
फोटो-38-अनुराग। फाइल फोटो - फोटो : टूंडला स्टेशन पर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का स्वागत करते भाजपाई संगठन
औरैया। मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार तड़के सड़क हादसे में छह की मौत हो गई। इसमें एक एरवाकटरा और एक दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव कंचौसी का रहने वाला था। वहीं एक युवक घायल है।
विज्ञापन

एरवाकटरा के गांव समायन निवासी सोनू शनिवार को घर वापस आने की बात कहकर गया था। उसका इंतजार कर रहे परिजन को उसकी मौत की सूचना मिली तो वह बेहाल हो गए। हादसे में एक कंटेनर ने उन्हें रौंद दिया।
विज्ञापन

एरवाकटरा थाना क्षेत्र के गांव समायन निवासी विनोद अग्निहोत्री का इकलौता बेटा पुष्पांक उर्फ सोनू (33) नोएडा में अपने ताऊ के बेटे की ट्रैवल एजेंसी पर काम करता था। एजेंसी से जुड़ी बसों के साथ वह अक्सर घर आया करता था। शुक्रवार को घर में अखंड पाठ शुरू हुआ था। परिजन ने सोनू को रुकने के लिए कहा, लेकिन वह शनिवार सुबह वापस आने का वादा कर नोएडा के लिए निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव कंचौसी के पुरवा महिपाल का निवासी अनुराग पोरवाल (27) दिल्ली में इलेक्ट्रिक मैकेनिक था। वह भी उसी बस में सवार होकर घर लौट रहा था। अनुराग की शादी पिछले साल ही हुई थी। वह परिवार का इकलौता बेटा था।
उसकी मौत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव के लोग उनके घर के पहुंचकर सांत्वना दे रहे हैं। दूसरी तरफ हादसे की जानकारी के बाद दोनों के परिजन मथुरा के लिए रवाना हो गए।

इसी हादसे में बेला निवासी शिवकांत दुबे (46) भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनके सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं हैं। फिलहाल उनका मथुरा में इलाज चल रहा है। सूचना पर उनके परिजन भी मथुरा पहुंच गए हैं।

फोटो-38-अनुराग। फाइल फोटो

फोटो-38-अनुराग। फाइल फोटो- फोटो : टूंडला स्टेशन पर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का स्वागत करते भाजपाई संगठन

फोटो-38-अनुराग। फाइल फोटो

फोटो-38-अनुराग। फाइल फोटो- फोटो : टूंडला स्टेशन पर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का स्वागत करते भाजपाई संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed