फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Sold one and a half kilometer government pipeline and demanded ransom of Rs 2.5 lakh

Auraiya News: डेढ़ किलोमीटर सरकारी पाइप लाइन बेची और मांगी ढाई लाख की रंगदारी

Fri, 16 Feb 2024 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Sold one and a half kilometer government pipeline and demanded ransom of Rs 2.5 lakh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दिबियापुर। पाइप लाइन बिछाने का काम करा रहे ठेकेदार ने पेटी कांट्रेक्टर पर डेढ़ किलोमीटर सरकारी पाइप बेचने का आरोप लगाया है। कहा कि पेटी कांट्रेक्टर साढ़े पांच लाख रुपये की सरकारी संपत्ति अपने पास रखे है और रंगदारी के रूप में ढाई लाख रुपए की मांग कर रहा है।


वर्तमान में दिबियापुर के संजय नगर में रह रहे ग्राम झपनी का पुर्वा निवासी सौरभ कुमार ने तहरीर में बताया कि पीड़ित कृष्णा ट्रेडर्स एंड इलेक्टि्रकल्स मेकेनिकल पिपिंग एंड ट्रेवलर्स वर्क का स्वामी है। पीड़ित ने गांव पूरा कला में पाइप लाइन का बिछाने का काम सहायल के गांव पूराकला निवासी ओमकार को पेटी कांट्रेक्टर के रूप में काम दिया था। पीड़ित ने गांव पूरा कला में 11 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाने का इस्टीमेट तैयार करके ओमकार को सौंप दिया था।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि ओमकार को चार लाख 28 हजार रुपये दिए थे, लेकिन पेटी कांट्रेक्टर ने अभी तक केवल 70 प्रतिशत काम किया है। जब उन्होंने काम पूरा करने को कहा तो ओमकार ने काम करने से साफ इंकार कर दिया। पीड़ित ठेकेदार ने ओमकार पर सरकारी संपत्ति के रूप में दिया गया डेढ़ किलोमीटर प्लास्टिक पाइप लाइन चोरी करने का आरोप लगाया है। साथ ही एक जनरेटर भी बेच दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि अब आरोपी ढाई लाख रुपए रंगदारी की मांग कर रहा है। सरकारी संपत्ति के रूप में लगभग साढ़े पांच लाख रुपए का सामान अपने पास रखे है। आरोपी से सामान का हिसाब मांगने एवं काम पूरा करने के लिए कहा तो तीन अज्ञात व्यक्तियों के साथ गालियां देते हुए झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। थाना दिबियापुर के प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर एक नामजद एवं तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed