{"_id":"8fafcb41ebaef7ca6ab65147d3ca22dd","slug":"smugglers-leaving-a-sack-full-of-turtles-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" कछुओं से भरा बोरा छोड़कर भागे तस्कर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कछुओं से भरा बोरा छोड़कर भागे तस्कर
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Sat, 16 Jan 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के ग्राम मुडयाई के पास पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक बाइक पर कछुओं से भरा बोरा बरामद किया है। पुलिस को देखकर तस्कर बाइक व कछुओं से भरा बोरा छोड़कर भाग गए। पुलिस ने कछुओं को सुरक्षित पानी में छोड़ दिया है। पुलिस ने थाने में अज्ञात तस्कराें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
शनिवार को देर शाम थाने के एसएसआई विश्व प्रकाश यादव हमराही सिपाहयिों के साथ ग्राम मुड़याई के पास गश्त पर थे। उसी बीच एक बाइक पर सवार तीन लोग आते हुए दिखाई दिए। पुलिस के रोकने के संकेत को देखकर उक्त बाइक सवार बाइक छोड़कर भाग खड़े हुए। हमराही पुलिस को भाग रहे लोगों को पकड़ने का निर्देश जारी करते हुए एसएसआई बाइक के पास पहुंचे।
उन्होंने बाइक में बोरा बंधा पाया। सिपाहियों से उक्त बोरा खुलवाया तो उसमें दुर्लभ प्रजाति के कछुए दिखाई दिए। कछुए के तस्कर तो पुलिस की पकड़ में न आ सके, लेकिन पुलिस बरामद कछुओं को थाने ले आई। यहां पुलिस की मौजूदगी में पशुओं के डाक्टर ओमबाबू, फार्मेसिस्ट शिवपाल सिंह कश्यप व वन दरोगा विश्राम सिंह की मौजूदगी में कछुओं की सेहत परखी गई। बरामद कछुओं को पुलिस ने उक्त डाक्टर टीम की मौजूदगी में सुरक्षित पानी में छोड़ दिया है। वहीं थाना पुलिस ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।