{"_id":"5717ca724f1c1b383d8b45ea","slug":"smoke-laden-goods-train-carrying-coal-coach","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोयला लदी मालगाड़ी की बोगी में उठा धुआं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोयला लदी मालगाड़ी की बोगी में उठा धुआं
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया
Updated Thu, 21 Apr 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
कोयला लदी मालगाड़ी पर चढ़कर आग पर काबू पाने का प्रयास करते सीआईएसएफ जवान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर में बुधवार सुबह कोयला लेकर बदरपुर जा रही मालगाड़ी की एक बोगी में लदे कोयले में धुअंा उठता देख रेलकर्मियों में हड़कंप मच गया। फफूंद रेलवे स्टेशन की लूप लाइन पर मालगाड़ी रोककर फायर ब्रिगेड से कोयले में अंदर धधक रही आग को बुझाया गया। इसके बाद मालगाड़ी रवाना हुई।
झाबुआ से बदरपुर कोयला लेकर जा रही मालगाड़ी के एक वैगन में झींझक रेलवे स्टेशन के कर्मियों ने धुअंा उठता देखा। इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोलर टूंडला को दी गई। मालगाड़ी को धीमी गति से फफूंद रेलवे स्टेशन तक लाने के लिए कहा गया। इधर रेलवे कंट्रोल की सूचना पर फफूंद रेलवे स्टेशन पर एतिहात बरतते हुए दिबियापुर थाना पुलिस को सूचना दी गई।
थाना पुलिस ने एनटीपीसी स्थित फायर स्टेशन को सूचना दी। मालगाड़ी के पहुंचने तक आग पर काबू पाने के लिए एनटीपीसी फायर कर्मी रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए। ओएचई विद्युत आपूर्ति को ट्रिप कर एनटीपीसी के फायर कर्मियों ने आग बुझानी शुरू की। आधा घंटे की मशक्कत के बाद कोयले के अंदर सुलग रही आग पर काबू पा लिया गया। इसके बाद लगभग 11 बजे मालगाड़ी को गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया।