फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Smoke-laden goods train carrying coal coach

कोयला लदी मालगाड़ी की बोगी में उठा धुआं

Thu, 21 Apr 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया Updated Thu, 21 Apr 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Smoke-laden goods train carrying coal coach
कोयला लदी मालगाड़ी पर चढ़कर आग पर काबू पाने का प्रयास करते सीआईएसएफ जवान - फोटो : अमर उजाला
दिबियापुर में  बुधवार सुबह कोयला लेकर बदरपुर जा रही मालगाड़ी की एक बोगी में लदे कोयले में धुअंा उठता देख रेलकर्मियों में हड़कंप मच गया। फफूंद रेलवे स्टेशन की लूप लाइन पर मालगाड़ी रोककर फायर ब्रिगेड से कोयले में अंदर धधक रही आग को बुझाया गया। इसके बाद मालगाड़ी रवाना हुई।
विज्ञापन


 झाबुआ से बदरपुर कोयला लेकर जा रही मालगाड़ी के एक वैगन में झींझक रेलवे स्टेशन के कर्मियों ने धुअंा उठता देखा। इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोलर टूंडला को दी गई।  मालगाड़ी को धीमी गति से फफूंद रेलवे स्टेशन तक लाने के लिए कहा गया। इधर रेलवे कंट्रोल की सूचना पर फफूंद रेलवे स्टेशन पर एतिहात बरतते हुए दिबियापुर थाना पुलिस को सूचना  दी गई।
विज्ञापन


थाना पुलिस ने एनटीपीसी स्थित फायर स्टेशन को सूचना दी।  मालगाड़ी के पहुंचने तक आग पर काबू पाने के लिए एनटीपीसी फायर कर्मी रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए। ओएचई विद्युत आपूर्ति को ट्रिप कर एनटीपीसी के फायर कर्मियों ने आग बुझानी  शुरू की। आधा घंटे की मशक्कत के बाद कोयले के अंदर सुलग रही आग पर काबू पा लिया गया। इसके बाद लगभग 11 बजे मालगाड़ी को गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed