{"_id":"9fc962d36050315e506072135eb2a3ff","slug":"smart-city-models-in-exibution-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्जीविशन में स्मार्ट सिटी माडलों की धूम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्जीविशन में स्मार्ट सिटी माडलों की धूम
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया।
Updated Wed, 09 Sep 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में स्मार्ट सिटी का सपना देखा तो प्रदेश के 11 जनपदों से पहुंचे जवाहर नवोदय विद्यालय के बच्चों ने स्मार्ट सिटी के बेहतर माडल प्रदर्शनी में प्रस्तुत किए। निर्णायकों ने भी स्मार्ट सिटी माडलों को सराहा। अलग -अलग वर्गों में प्रस्तुत स्मार्ट सिटी के तीन माडलों को निर्णायकों ने पहले स्थान दिया।
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी ने देश में कई स्मार्ट सिटी बसाने की घोषणा कर दी है। स्मार्ट सिटी कैसा हो, इसकी परिकल्पना के लिए प्रबुद्ध वर्ग खासी मशक्कत कर रहा है।
जवाहर नवोदय विद्यालय तैयापुर में आयोजित संकुल स्तरीय एक्जीविशन में स्मार्ट सिटी के माडल पसंद किए गए। मैनपुरी से पहुंचे सुमित एवं शिवम ने साइंस वर्ग के अंतर्गत स्मार्ट सिटी का माडल पेश किया।
विज्ञापन
इन बच्चों ने जिस स्मार्ट सिटी की परिकल्पना की है, उसमें विश्व के किसी कोने से एक विशेष नंबर पर फोन कर अपने घर के बिजली उपकरणों को चालू करके बिजली खपत की बचत करने जैसी खासियतें हैं।
विज्ञापन
वहीं रात के समय स्वत: जलने एवं दिन के समय स्वत: बंद होने वाली स्ट्रीट लाइटें लगाईं गईं हैं। परिकल्पित स्मार्ट सिटी के चारों ओर फेनसिंग लगाई गई है।
इसके सहारे किसी अवांछित व्यक्ति के स्मार्ट सिटी में प्रवेश करने पर विशेष प्रकार की लाइट जलने लगेगी। ट्रेनों के क्रासिंग पर निकलते समय स्वयं क्रासिंग खुलने एवं बंद होना भी स्मार्ट सिटी का एक हिस्सा है।
क्रियाकारी माडल देखकर लोगों ने तारीफ की। इस माडल को अपने वर्ग में पहला स्थान मिला। सोशल साइंस वर्ग में कन्नौज के शशांक ने भी स्मार्ट सिटी का माडल प्रदर्शित किया और पहला स्थान पाया। एसयूपीडब्ल्यू वर्ग में मेजबान विद्यालय औरैया के शिवम ने स्मार्ट सिटी का माडल प्रस्तुत किया और अपने वर्ग में पहला स्थान पाया।
नवोदय विद्यालय तैयापुर की प्राचार्य शबाना सिद्दीकी ने बच्चों की हौसला आफजाई की। प्रोफेसर आईएम गुप्ता, विवेकानंद महाविद्यालय के गणित प्रोफेसर डा. संदीप ओमर, विवेकानंद महाविद्यालय में फिजिक्स के हेड आफ द डिपार्टमेंट डा. हर्षवर्द्धन अग्रवाल, जिला इंफोरमेशन अधिकारी निशांत गुप्ता ने निर्णायक की भूमिका निभाई।