फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Small fishes are being hunted under the guise of contract, video goes viral

Auraiya News: ठेका की आड़ में छोटी मछलियों का हो रहा शिकार, वीडियो वायरल

Fri, 15 May 2026 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Small fishes are being hunted under the guise of contract, video goes viral
अयाना। बीझलपुर घाट पर यमुना नदी में ठेकेदार प्रतिबंधित मछलियों का शिकार कर रहे हैं। इससे यमुना में मछलियों की प्रजातियां समाप्त होने का खतरा बढ़ गया है। बृहस्पतिवार को वायरल वीडियो में ठेकेदार छोटी मछलियों की तौल करवाते नजर आए। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

यमुना में मछली पकड़ने का ठेका मां सीवी सहकारी समिति को 31 मई तक दिया गया है। ठेकेदार शासन के नियमों की अनदेखी कर छोटे जाल से मछलियां पकड़ रहे हैं। इससे यमुना नदी में मछलियों की प्रजाति लगातार घटती जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में लोग यमुना नदी में मानक से अधिक पतला जाल लगाकर मछलियां पकड़ते दिखे। पास ही बॉक्स में पकड़ी गईं छोटी-छोटी मछलियां भी रखी दिख रही हैं जिनकी तौल ठेकेदार की ओर से करवाई जा रही है। मत्स्य विभाग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमाकांत ने बताया कि टेंडर में तीन से चार सेंटीमीटर जाल लगाने के निर्देश दिए जाते हैं। कहा कि छोटा जाल लगाकर मछली पकड़ी जा रही है तो ठेकेदार को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। सही जबाव न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed