फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   slot full till 5th june

स्लॉट खुलते ही 35 मिनट में पांच जून तक फुल हुए वैक्सीनेशन सेंटर

Sun, 30 May 2021 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
slot full till 5th june
औरैया। प्रशासन द्वारा वैक्सीनेशन के प्रति लोगों को जागरूक करने का असर दिख रहा है। इसी का नतीजा है कि एक जून से 18 साल से ऊपर के लोगों के वैक्सीनेशन अभियान के लिए सभी स्लॉट पांच जून तक के लिए पूरे हो गए हैं। रविवार को 35 मिनट में ही जिले के सात वैक्सीनेशन सेंटर के लिए रजिस्ट्रेशन पूरे हो गए।
विज्ञापन

18 से 44 साल तक की आयु के लोगों को कोरोना से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान एक जून से प्रारंभ होगा। इसकी सफलता के लिए विभागीय अधिकारियों की शासन में बैठे अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक हुई। नोडल अधिकारी एवं अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि एक जून से पांच जून तक के लिए टीकाकरण अभियान के लिए कोविन पोर्टल पर स्लॉट बनाए गए हैं। बताया कि जिले में सात स्थानों के स्लॉट बनाए गए हैं।
विज्ञापन

यहां 18 से 44 साल के लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके अलावा चार वर्क प्लेस सीबीसी भी गठित की गईं हैं। जो न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों और वकीलों, प्रशासनिक अधिकारियों, मीडिया, बैंक कर्मियों को वैक्सीन लगाने का काम करेंगी। बताया कि सीबीसी टीमें उन स्थानों पर पहुंचेगी, जहां एक साथ 50 से अधिक लोग वैक्सीन लगवाने के लिए तैयार होंगे। रविवार दोपहर विभागीय अधिकारियों ने रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर स्लॉट बनाए। स्लॉट बनाए जाने के 35 मिनट के अंदर ही पांच जून तक के लिए रजिस्ट्रेशन का लक्ष्य पूरा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले को मिलीं पांच हजार डोज
एक जून से प्रारंभ होने वाले वैक्सीनेशन अभियान के लिए पांच दिन के लक्ष्य के अनुसार वैक्सीन जिले को मुहैया कराईं गईं हैं। विभागीय अधिकारियों की मानें तो प्रतिदिन एक हजार लाभार्थियों का टीकाकरण किया जाना है। जिले को पांच हजार वैक्सीन प्राप्त हो चुकीं हैं। जो पांच जून तक सेंटरों पर लगाई जाएंगी।
वर्जन
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि शासन से 18 से 44 साल तक के लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य प्रतिदिन एक हजार रखा गया है। इसे पूरा किया जाएगा।

यहां बने सेंटर
- 50 शैय्या जिला अस्पताल
- 100 शैय्या युक्त जिला चिकित्सालय चिचौली
- बिधूना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
- सहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
- अछल्दा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
- अजीतमल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
- दिबियापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
आज दूसरी डोज ही लगेगी
45 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों का जिले में 46 सेंटरों पर टीकाकरण किया जा रहा है। शनिवार को जिले में कई सेंटरों पर वैक्सीन समाप्त हो गई थी। जिम्मेदार अधिकारियों ने बताया कि जिले में 45 साल से अधिक आयु के लोगों के लिए वैक्सीन नहीं है। जिसके कारण सोमवार को पहली डोज नहीं लग सकेगी। दूसरी डोज सभी सेंटरों पर लगेगी। मंगलवार को सभी सेंटरों पर पहली डोज भी लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed