{"_id":"62659d8b7e20002f7b7f54be","slug":"six-thousand-rupees-looted-from-the-youth-after-drinking-alcohol-auraiya-news-knp6930985164","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पिलाकर युवक से लूटे छह हजार रूपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पिलाकर युवक से लूटे छह हजार रूपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना। नगर में शनिवार रात हुई मारपीट की घटना का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट कर पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।
बेला थाना क्षेत्र के रायपुर कैथावा निवासी घनश्याम जाटव ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि शनिवार रात को वह अपने गांव के आटो चालक पवन जोशी के साथ बिधूना आया था। दिबियापुर तिराहे के पास दोनों ने साथ बैठकर शराब पी। शराब पीने के दौरान पैसों को लेकर पवन जातिसूचक गालियां देने लगा। विरोध करने पर पवन ने मारपीट कर दी।
आरोप है कि आरोपी ने पीड़ित के पास मौजूद छह हजार रुपये भी छीन लिए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर शनिवार को वायरल हो गया था। इस प्रकरण में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को शनिवार देर रात लगभग 12 बजे उसी गांव से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी सुजीत वर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो व तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।