{"_id":"62780b06e61f897f9a409f89","slug":"six-school-bus-seized-three-challaned-auraiya-news-knp6956687191","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह स्कूली बस सीज, तीन का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह स्कूली बस सीज, तीन का चालान
विज्ञापन
स्कूली वाहन चेक करती पीटीओ रेहाना बनो। संवाद
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। शासन के आदेश पर एआरटीओ के नेतृत्व में स्कूल बसों की चेकिंग के लिए अभियान चलाया जा रहा है। चेकिंग में दो स्कूली बसों की सीटें फटी व कीलें बाहर निकली मिलीं। इसके बाद दोनों को सीज किया गया। इसके अलावा चार और बसों सीज कर तीन के चालान किए गए।
शासन के निर्देशों पर स्कूली बसों में सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन सख्ती बरत रहा है। डीएम पीसी श्रीवास्तव के निर्देश पर एआरटीओ अशोक कुमार ने औरैया शहर स्थित स्कूल के वाहनों का परीक्षण किया। इस दौरान दो स्कूली वाहनों में सीटें फटी होने और कीलें बाहर निकली होने के साथ ही अन्य कमियां मिलीं, जिस पर उसे सीज किया गया।
इसके अलावा अन्य कमियों पर चार बसें सीज कर तीन के चालान किए गए। एआरटीओ ने बताया कि स्कूली बसों में 24 और स्कूली वैन में 14 मानकों का पालन होना अनिवार्य है। जिनके पालन कराने के लिए सभी विद्यालयों को पत्र भेजे गए थे। विभिन्न विद्यालयों की बसों में सुरक्षा मानकों का गंभीरतापूर्वक पालन न होने पर विद्यालय प्रबंधन को भी स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि मानक पूर्ण न होने की दशा में वाहन का संचालन नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
मानकों की अनदेखी कर संचालित वाहनों से किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना घटित हुई, तो उसका पूर्ण उत्तरदायित्व विद्यालय प्रबंधन का निर्धारित करते हुए विद्यालय के विरुद्ध विधिक कार्रवाई होगी। एआरटीओ अशोक कुमार ने बताया कि जनपद में तीन सप्ताह से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभी तक 25 स्कूली बसों को सीज कर 80 बसों का चालान किया गया। उन्होंने बताया कि 230 स्कूली बसों में 70 अनफिट मिली थीं। इनमें से 10 को फिटनेस सर्टिफिकेट दे दिया गया है। दूसरी ओर, रविवार को इंटरसेप्टर से ट्रेस कर ओवरस्पीड पर 103 वाहनों के चालान किए गए।