फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Six samples of food items were collected and sent to the laboratory for testing.

Auraiya News: खाद्य पदार्थो के भरे गए छह नमूने, जांच के लिए भेजे गए प्रयोगशाला

Sat, 23 Dec 2023 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 23 Dec 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Six samples of food items were collected and sent to the laboratory for testing.
औरैया। क्रिसमस डे व नए वर्ष को लेकर खाद्य विभाग की टीम मिलावट खोरों को चिंहित करने में जुटी है। शनिवार को खाद्य अधिकारियों ने सतर्कता बरतते हुए क्रिसमस डे पर बिकने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की और खाद्य बिक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। इससे खाद्य कारोबारियों में ऊहापोह की स्थित दिखाई दी। इस दौरान टीम ने छह प्रतिष्ठानों से सैंपल भी लिए।
विज्ञापन

अधिकारियों की ओर से खाद्य पदार्थ मैदा, क्रीम, कोकोआ पाउडर, चॉकलेट सिरप, ऐसेन्स, फ्लेवरिंग ऐसेंस, क्रीम में प्रयुक्त होने वाले कलर तथा बाजार में बिकने वाले विभिन्न प्रकार के रेडी टू मेक केक मिक्स आदि की शुद्धता एवं गुणवत्ता को लेकर अभियान चलाया गया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसके श्रीवास्तव के नेतृत्व में विशेष प्रवर्तन दल का गठन किया गया है। प्रवर्तन दल ने रामगढ़, बिधूना, अछल्दा कस्बों में स्थित बेकरी निर्माण इकाईयों एवं विक्रय प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने भरे। कस्बा बिधूना में अछल्दा रोड पर राजीव कुमार के निर्माण इकाई से, अछल्दा स्थित गोविंद कुमार के प्रतिष्ठान से, रामगढ़ स्थित प्रेमशंकर के प्रतिष्ठान से केक के 1-1 नमूने संग्रहीत किए गए। शहर में प्रवर्तन दल ने लेडीज मार्केट स्थित महादेव बेकर्स से खाद्य पदार्थ केक, अमित विश्नोई के प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ केक, पढ़ीन दरवाजा औरैया स्थित पीतांबरा बेकर्स से खाद्य पदार्थ केक का नमूना संग्रहीत कर जांच के लिए।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त (खाद्य)- एडी पांडेय ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने आम जनमानस से अपील करते हुए कहा कि वह केक, पेस्ट्री में अधिक चटक रंगों से परहेज करें। किसी खराबी की दशा में विभाग को सूचित करें। इस अवसर पर प्रवर्तन दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश चंद्र, महेंद्र प्रताप सिंह, सुनील कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed