फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Six roads will be built with 2.96 crores

Auraiya News: 2.96 करोड़ से बनेंगी छह सड़कें

Tue, 04 Apr 2023 01:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 04 Apr 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Six roads will be built with 2.96 crores
खास खबर
विज्ञापन

- सदर विधायक के प्रस्ताव के बाद ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को जारी हुआ बजट
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत औरैया, अजीतमल ब्लॉक की छह सड़कों का सीसी निर्माण कराया जाएगा। निर्माण कार्य के लिए भेजे गए प्रस्ताव पर मंजूरी मिलने के बाद ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को दो करोड़ 96 लाख रुपये का बजट जारी किया गया है।
सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों का आवागमन सुलभ होगा। औरैया ब्लॉक के ग्राम पंचायत क्योटरा में चुन्नी के मकान से मनाकमेश्वर मंदिर तक 0.505 किलो मीटर सड़क 26.41 लाख की लागत से बनेगी। भाग्यनगर ब्लॉक के श्यामपुर अड़्डा मौजा भर्रापुर में मुख्य सड़क तक 0.530 किलो मीटर 39.92 लाख, बाबरपुर-फफूंद मार्ग से पेट्रोल पंप के सामने से शिवसिंह के मकान तक 0.705 किलो मीटर सीसी सड़क 59.77 लाख से बनाई जाएगी।
विज्ञापन

इसके साथ ही अजीतमल ब्लॉक के शाहपुर तुमरिया में प्राथमिक विद्यालय से नहर तक 0.555 किलो मीटर सीसी सड़क पर 54.08 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। अजीतमल ब्लॉक के ही मुरादगंज फफूंद मार्ग पर काली माता मंदिर से किशनपुर शहब्दा रजवाहा तक 0.687 किलो मीटर सीसी सड़क बनेगी। इस पर 67.06 लाख रुपये खर्च किए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

औरैया ब्लॉक के जनेतपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग तक 0.562 किलो मीटर सड़क 48.99 लाख से बनेगी। इन सभी सड़कों के लिए सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने प्रस्ताव बनाकर भेजे थे। जिन्हें त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत मंजूरी दी गई है। इन सड़कों का निर्माण हो जाने से लोगों का आवागमन सुलभ होगा। साथ ही बारिश के दिनों पर कई जगहों पर जलभराव की समस्या रहती थी। उससे भी लोगों को निजात मिलेगी।

सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि विधायक के प्रस्ताव की मंजूरी मिलने के बाद कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को दो करोड़ 96 लाख रुपये का बजट जारी कर दिया गया है। जल्द ही उक्त सभी सड़कों पर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। इसके लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed