फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   SIX employee of out sourcing protest in auraiya

औरैयाः खफा आउट सोर्सिंग के छह कंप्यूटर कर्मचारियों ने शुरू की हड़ताल

Thu, 20 Feb 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
SIX employee of out sourcing protest in auraiya
एक्सईएन कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते आउट सोर्सिंग कंप्यूटर कर्मचारी - फोटो : AURAIYA
औरैया। बिजली विभाग में आउट सोर्सिंग के माध्यम से कैश काउंटरों पर तैनात कंप्यूटर कर्मचारियों ने पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत गुरुवार से हड़ताल शुरू कर दी है। इन कर्मचारियों द्वारा एक्सईएन को पूर्व में चेतावनी संबंधी नोटिस भी दिया गया था। इसके बाद भी एक्सईएन को कंप्यूटर कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने की कोई जानकारी नहीं है। इससे विभाग के उच्च अधिकारियों की विभागीय गतिविधियों के प्रति लापरवाही उजागर हो रही है।
विज्ञापन

सांई कंप्यूटर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी मेरठ की ओर से औरैया बिजली विभाग में कैश काउंटरों पर तैनात छह आउट सोर्सिंग कंप्यूटर कर्मचारी आशीष बाथम, अंकित परिहार, शशांक दीक्षित, संदीप कुमार, कुंवर सिंह सेंगर व प्रद्युम्मन ने बताया कि छह माह से उन्हें मानदेय नहीं मिला है। इस संबंध में उन्होंने अपनी कंपनी सांई कंप्यूटर्स प्राइवेट लिमिटेड को कई बार पत्र लिखकर अपनी खस्ता हालत के संबंध में जानकारी भी दी। इसके बावजूद उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

बताया कि इस मामले में उनकी ओर से एक्सईएन औरैया, अधीक्षण अभियंता व एसडीओ सदर को ज्ञापन देकर मानदेय न मिलने पर हड़ताल पर जाने की जानकारी भी दी थी। फिर भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। इसके कारण उन्हें मजबूरन हड़ताल शुरू करनी पड़ी। कर्मचारियों ने बताया कि वह शुक्रवार 21 फरवरी को ककोर मुख्यालय पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंपेंगे और वेतन दिलाए जाने की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सईएन संतोष कुमार ने आउस सोर्सिंग से तैनात कंप्यूटर कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने की बात पर जानकारी नहीं होने पर पल्ला झाड़ लिया। कहा कि वह उनके अंडर में नहीं आते हैं, इसलिए उन्हें नहीं पता कि वह हड़ताल पर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed