फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Sister-in-law dies in road accident, sister-in-law's condition critical

Auraiya News: सड़क हादसे में देवरानी की मौत, जेठानी की हालत नाजुक

Fri, 24 May 2024 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Sister-in-law dies in road accident, sister-in-law's condition critical
अछल्दा। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर गांव रामपुर वैश्य समीप शुक्रवार की दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में बाइक आ गई। हादसे में बाइक सवार देवरानी, उसका बेटा और जेठानी बुरी तरह से जख्मी हो गईं। वहीं देवरानी के ऊपर से ट्रैक्टर का पहिया निकल गया। देवरानी को डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं उसके बेटे व जेठानी को सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन

अटसू अछल्दा मार्ग पर दोपहर 12 बजे के करीब गांव रामपुर वैश्य के निकट बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास हादसा हुआ। बाइक सवार गांव पलरी निवासी संगीता देवी (35) पत्नी रूपराम अपनी जेठानी गीता देवी के साथ अपने बेटे रिंकू की बाइक से हसनपुर में अपने रिश्तेदार के यहां होकर वापस लौट रहे थे। तभी अछल्दा की तरफ से मौरंग व सरिया भरकर तेज गति से ट्रैक्टर जा रहा था।
विज्ञापन

मवेशियों के सामने आने पर बाइक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। हादसे में संगीता के ऊपर से ट्रैक्टर का पहिया निकल गया। मौके से निकल रहे वाहन चालक हादसा देख रुके। इसके बाद सूचना पर पुलिस पहुंची। एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी अछल्दा ले जाया गया। जहां जानकारी पर रोते-बिलखते परिजन पहुंचे। डाॅक्टर ने संगीता को मृत घोषित कर दिया। वहीं रिंकू और गीता को सैफई के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं ट्रैक्टर की निशानदेही की है। थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक उपाध्याय ने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। महिला की मौत हो गई है। वहीं दूसरी घायल महिला की हालत नाजुक है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed