फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Silent procession taken out on Partition Horror Remembrance Day

Auraiya News: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर निकला मौन जुलूस

Thu, 14 Aug 2025 10:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 14 Aug 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
Silent procession taken out on Partition Horror Remembrance Day
फोटो-14 एयूआरपी 24 मौन जुलूस में शामिल भाजपा कार्यकर्ता । संवाद
औरैया। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर बृहस्पतिवार को भाजपा समेत अन्य संगठनों ने शहर में मौन जुलूस निकाला। शहीद पार्क से शुरू यह मौन तहसील परिसर तक पहुंचाया।
विज्ञापन

गुरुवार को सुबह 11 बजे भाजपा नेता, युवा कार्यकर्ता व नागरिकों का हुजूम एकत्र हुए। यहां से जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश शिवहरे व अवधेश भदौरिया की अगुवाई में मौन जुलूस रवाना हुआ। जुलूस में शामिल कार्यकर्ता भ्रमण करते हुए तहसील पहुंचे। वहां शहीद स्तंभ के पास श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

बाद में आयोजित गोष्ठी में नेताओं ने कहाकि वर्ष 2021 से प्रधानमंत्री के आह्वान पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य देश के बंटवारे के समय हुए दुख व विस्थापन के दर्द को नई पीढ़ी तक पहुंचा कर जागरूक करना है। इस मौके पर चेयरमैन अनूप गुप्ता, कुलदीप दुबे, यशवीर सिकरवार, रामजी वाजपेई, रामू त्रिवेदी, विशाल चौहान, राकेश तिवारी, मनमोहन सेंगर समेत महिला कार्यकर्ता भी शामिल हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed