{"_id":"5e274a828ebc3e4afc0894e4","slug":"sikshoo-ka-dherna-pradersan-auraiya-news-knp539882667","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर जिला मुख्यालय के बाहर दहाड़े शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर जिला मुख्यालय के बाहर दहाड़े शिक्षक
विज्ञापन
औरैया। सात सूत्री मांगों को लेकर शिक्षकों ने मंगलवार को जिला मुख्यालय के बाहर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षक नेताओं ने जमकर भड़ास निकाली। प्रदर्शनकारी शिक्षकों ने कहा कि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह आंदोलन को उग्र रुप देने को विवश होंगे। धरना प्रदर्शन के बाद शिक्षकों ने एडीएम न्यायिक और जिला विद्यालय निरीक्षक को मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन सौंपा और शीघ्र समस्या निराकरण की मांग की।
मंगलवार को माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले जिला मुख्यालय के बाहर हजारों की संख्या में शिक्षक एकत्रित हुए। प्रदर्शनकारी शिक्षकों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुनील मिश्रा ने कहा कि शिक्षक अपना हक को पाने के लिए कई महीनों से अपनी लड़ाई लड़ रहा है। सुनवाई न होने पर शिक्षकों को आज खुलकर मैदान में आने को विवश होना पड़ा है। शिक्षकों की मांगों को पूरी नहीं हुईं तो वह लोग कालेजों में ताला डालकर सड़कों पर आने को विवश होंगे।
शिक्षक सात सूत्री मांगों में सातवें वेतन आयोग के एरियर की द्वितीय किस्त न मिलना, एनपीएस कटौती का सरकारी अंश खाते में प्रदर्शित न होना, मार्च 2020 में सेवानिवृत होने वाले प्रधानाचार्य, शिक्षक व कर्मचारियों की पत्रावली विद्यालय से मंगाकर व परीक्षण कर मंडलीय कार्यालय भेजी जाए, कार्यालय मानदेय व कक्ष निरीक्षण का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही कार्यरत मानदेय शिक्षकों का भुगतान सुनिश्चित कराया जाए, प्राइमरी शिक्षकों के एरियर बिल व बोनस का भुगतान लंबे समय से ग्रांट के न होने के कारण नहीं हो सका है। जिसके लिए ग्रांट को मंगाकर जल्द से जल्द भुगतान किया जाए।
विज्ञापन
प्रदर्शन के बाद शिक्षकों ने एडीएम न्यायिक व जिला विद्यालय निरीक्षक को सात सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन सौंपा। जिला मुख्यालय से जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय तक शिक्षकों ने जुलूस भी निकाला।
धरना प्रदर्शन के दौरान संजय कुमार पांडेय, सूर्यवंश सिंह, राजेश कुमार, सूर्यभान, श्रवण कुमार, हरी सिंह, प्रकाश चंद्र गौतम, डॉ. सुरेंद्र कुमार, रामप्रकाश दीक्षित, प्रभात कुमार, उमाकांत चंदेल, अजय कुमार मिश्रा, आनंद शुक्ला, अविनाश कुमार, मोहित सिंह, जितेंद्र सहाय, सर्वेश कुमार, गौरव कुमार गुप्ता, नितेंद्र सिंह सेंगर, उदय प्रताप सिंह जादौन, संतोष कुमार सिंह आदि लोग मौजूद रहे।