फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Shubhi tops in Rangoli competition and Nikita tops in speech.

Auraiya News: रंगोली प्रतियोगिता में शुभी व भाषण में निकिता अव्वल

Fri, 26 Jan 2024 01:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 26 Jan 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Shubhi tops in Rangoli competition and Nikita tops in speech.
अजीतमल। तहसील परिसर में धूमधाम से मतदाता दिवस मनाया गया। जिसमें विभिन्न कार्यक्रम व प्रतियोगिताओं का आयोजन कर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में शुभी व भाषण प्रतियोगिता में निकिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

गुरुवार को मतदान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम की शुरूआत छात्रा अनामिका ने मां सरस्वती की वंदना के साथ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे उपजिलाधिकारी राकेश कुमार ने अधिकारियों, कर्मचारियों व नागरिकों को शत-प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलाई। कहा कि मतदान उत्सव का दिन होता है। कार्यक्रम में बीईओ दीपक कुमार, डायट प्रवक्ता विजय सिंह राजपूत, अरविंद राजपूत, अरुण दीक्षित ने मतदान पर चर्चा की।
विज्ञापन

इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने रंगोली, गीत गायन, भाषण एवं नाटक प्रतियोगिता के माध्यम से मतदान के प्रति लोगों को जागरूक किया। रंगोली प्रतियोगिता में डायट की शुभी गुप्ता प्रथम, जनता महाविद्यालय की दीक्षा द्वितीय, दिव्या सविता तृतीय स्थान पर रही। भाषण प्रतियोगिता में डायट की छात्रा निकिता प्रथम, जनता महाविद्यालय की वंदना राजपूत द्वितीय तथा डायट की शिवानी तृतीय स्थान पर रही। विजई प्रतिभागियों को एसडीएम ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गोविंद दीक्षित, चंद्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
फोटो-25एयूआरपी15-श्रीराम दरबार की प्रस्तुति देते नौनिहाल। संवाद
यूपी दिवस और राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया
औरैया। शहर में नेविलगंज स्थित जेपी इंटरनेशनल स्कूल में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के साथ-साथ उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस मनाया। एक ओर जहां बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। तो वहीं दूसरी ओर पूरा राम दरबार सजाकर जय श्रीराम के उद्घोष किए गए। इस अवसर पर प्रबंधक अमित अग्रवाल, निदेशक ओम नरायण चतुर्वेदी व प्रधानाचार्य शिवा पांडेय के अलावा धनंजय श्रीवास्तव, निशी चौबे, दिव्या दीक्षित, अदीबा नाज आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed