फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Shree Ram's victory as soon as the bow breaks

धनुष टूटते ही श्रीराम का जयघोष

Sun, 08 Nov 2020 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Shree Ram's victory as soon as the bow breaks
फोटो 08एयूआरपी18- लक्ष्मण-परशुराम संवाद करते कलाकार - फोटो : AURAIYA
अजीतमल (औरैया)। सौनासी गांव में मां दुर्गा रामलीला समिति ने धनुष यज्ञ महोत्सव का आयोजन किया। शनिवार की रात हुए मंचन में सीता स्वयंवर में पहुंचे भगवान श्रीराम के धनुष तोड़ते ही पंडाल जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

धनुष यज्ञ कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सोवरन सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक संजीव यादव ने भगवान राम दरबर की आरती कर किया। उन्होंने कहा कि भगवान के जीवन से प्रेरणा लेकर व्यक्ति अपने जीवन को सफल बना सकता है। इसके बाद कलाकारों ने रामलीला मंचन किया। परशुराम को देखकर सभी भयभीत हो जाते हैं तब श्रीराम आगे आते हैं। कहते हैं कि मैं आपका दास हूं। विनती करते हैं कि मेरे लिए जो आज्ञा हो बताएं।
विज्ञापन

क्रोधित परशुराम कहते हैं कि सेवक सेवा करता है, शत्रुता करने वाले से सिर्फ लड़ाई की जाती है। मुनि के वचन सुनकर लक्ष्मण जी मुस्कुराए और बोले गोसाईं बचपन में हमने बहुत से धनुष को तोड़े हैं। दोनों की वार्ता सुन दर्शक दीर्घा में तालियां बजने लगती है। लक्ष्मण-परशुराम संवाद पूरी रात हुआ। मंचन से पहले कार्यक्रम संयोजकों ने मुख्य अतिथि का माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed