फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Show of strength by SP workers, Sadar Kotwal and LIU Inspector suspended

Auraiya News: सपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, सदर कोतवाल व एलआईयू इंस्पेक्टर निलंबित

Sun, 03 Mar 2024 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Show of strength by SP workers, Sadar Kotwal and LIU Inspector suspended
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। जिले में धारा 144 लागू होने के बाद भी बिना अनुमति के शनिवार को सपा कार्यकर्ताओं की ओर से निकाली गई वाहन रैली को लेकर एसपी का सख्त रुख सामने आया है।
नियमों का उल्लंघन कर निकाली गई वाहन रैली को लेकर उच्चाधिकारियों को जानकारी न देने के चलते एसपी ने सदर कोतवाल व एलआईयू इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच के लिए शासन को पत्राचार करने की बात कही है।
विज्ञापन

इस संबंध में एसपी की ओर से जारी की गई बाइट में उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव ओम प्रकाश ओझा की ओर से शहर में महज एक बैठक को लेकर अनुमति ली गई थी। वहीं शनिवार को इस बैठक से इतर सपा कार्यकर्ताओं ने बैठक से पूर्व शक्ति प्रदर्शन करने के लिए हाईवे से लेकर शहर के प्रमुख भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में वाहनों से नारेबाजी करते हुए रैली निकाल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इस दौरान वाहनों से लटककर नारेबाजी करते हुए शामिल लोगों ने धारा-144 को जहां तार-तार किया गया। वहीं सड़क पर जाम की दुश्वारी बनी रही। पूरे मामले को शनिवार को दबा दिया गया। इस प्रकरण में एक रील के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस के उच्चाधिकारी हरकत में आए। कई वाहनों के एक साथ निकले काफिले व नारेबाजी का मामला प्रकाश में आया।
पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने सीधे तौर पर सख्त रुख अपनाते हुए निर्देश देकर सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। वहीं मामले की जानकारी न देने पर सदर कोतवाल पंकज मिश्रा व एलआईयू इंस्पेक्टर निर्दोश कुमार दीक्षित को निलंबित कर दिया। वहीं टीमें गठित करते हुए वाहनों का काफिला निकालने वालों को चिह्नित कराना शुरू किया गया। रविवार शाम तक सात लोगों को हिरासत में लिए जा चुके थे। वहीं काफिले में शामिल रहे चार वाहनों को कोतवाली पहुंचा दिया गया है। गया।

-----------------
वर्जन
सपा कार्यकर्ताओं की ओर से बैठक की अनुमति पर शनिवार को वाहन रैली निकाल दी गई। सीधे तौर पर धारा 144 का उल्लंघन है। वहीं यह मामला रील वायरल होने पर प्रकाश में आया है। सदर कोतवाल व एलआईयू इंस्पेक्टर की ओर से उच्चाधिकारियों को सूचना न देना पाया गया है। जिसे देखते हुए दोनों को निलंबित किया गया है। उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी। सात लोगों समेत चार वाहन पुलिस कस्टडी में है।
-चारू निगम, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed