{"_id":"3c1d7ff00eab44786dcb82ce5dc13b4f","slug":"shot-by-drunken-bully-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत दबंग ने मारी गोली, युवक गंभीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में धुत दबंग ने मारी गोली, युवक गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Tue, 09 Feb 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सेनपुर में नाली पर पटिया रखने के विवाद में नशे में धुत दबंग ने एक युवक को गोली मार दी। गोली युवक के पैर में जा लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल हो जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे सैफई रेफर कर दिया।
क्षेत्र के ग्राम सेनपुर निवासी तजेंद्र प्रसाद अवस्थी (28) पुत्र मनमोहन अवस्थी मंगलवार दोपहर अपने घर के बाहर निकली नाली पर पटिया रख रहे थे। उसी दौरान गांव के ही रामू तिवारी पुत्र सरमन तिवारी आए और पटिया रखने को लेकर तजेंद्र प्रसाद को गाली-गलौज करने लगे।
विरोध करने पर रामू तिवारी मारपीट करने लगा। मारपीट के दौरान रामू ने अवैध तमंचे से तजेंद्र अवस्थी के फायर झोंक दिया। गोली तजेंद्र के पैर में जा धंसी। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंचे सदर इंस्पेक्टर आदित्य प्रकाश यादव ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
पुलिस ने घायल युवक को आनन-फानन जिला अस्पताल भर्ती कराया। यहां पर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर दिया। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दे रही है। समाचार लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।