फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Shops selling fruits, vegetables and puri are set up at the passenger waiting room

Auraiya News: यात्री प्रतीक्षालय पर सजीं फल व सब्जी-पूड़ी की दुकानें

Tue, 27 May 2025 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 27 May 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Shops selling fruits, vegetables and puri are set up at the passenger waiting room
कस्बे में यात्री प्रतीक्षालय पर सजी दुकानें। - फोटो : कस्बे में यात्री प्रतीक्षालय पर सजी दुकानें।
बिधूना। कस्बे में मुख्य चौराहे पर यात्री प्रतीक्षालय बना है। इन दिनों यहां अवैध कब्जा है। यहां पर फल व सब्जी-पूड़ी की दुकानें सजी हैं। जबकि लोगों को भीषण गर्मी में छांव की तलाश में भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोग सड़क पर खड़े होकर बस व ऑटो के इंतजार करने के लिए मजबूर हैं। कुदरकोट के मुख्य चौराहे पर पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने जनता को सुविधाएं देने के लिए एक प्रतीक्षालय बनवाया था।
विज्ञापन

शुरुआती दौर में यहां के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलीं, लेकिन उसके बाद यहां सब्जी-पूड़ी और फल विक्रेताओं ने कब्जा कर लिया और वहां पर अपनी दुकानें लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे राहगीरों को बस व ऑटो के इंतजार में दुश्वारी होती है। यात्रियों की शिकायत के बाद भी जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया। कुदरकोट थानाध्यक्ष नीरज शर्मा ने बताया प्रतीक्षालय में कब्जा आदि करने मामला संज्ञान में नहीं है। अगर दुकानदरों, ठेले व अन्य कोई सामान रखा है तो प्रतीक्षालय को खाली कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed