फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Shopping all day long to celebrate the festival, markets were bustling with activity.

Auraiya News: त्योहार मनाने के लिए दिनभर खरीदारी, बाजारों में दिखी रौनक

Mon, 20 Oct 2025 07:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 20 Oct 2025 07:57 PM IST
विज्ञापन
Shopping all day long to celebrate the festival, markets were bustling with activity.
फोटो-20एयूआरपी11- फूलों की खरीदारी करते लोग। संवाद
बिधूना। दीपों के पर्व दीपावली पर सोमवार को बाजार में सुबह से ही रौनक रही। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, बाजारों में खरीदारों की भीड़ बढ़ती गई। मिठाई और फूलों की दुकानों पर ग्राहकों का तांता लगा रहा। पूरे दिन लोग त्योहार की तैयारियों में जुटे रहे। बाजार में रंग-बिरंगी सजावट, झिलमिलाते दीप, चमकदार झालरों और खुशियों से सराबोर लोगों की भीड़ ने त्योहार की रौनक को दोगुना कर दिया। दुकानदारों के चेहरों पर भी मुस्कान नजर आई।
विज्ञापन


फूल विक्रेता अमन चौहान, नमन व कल्लू सिंह ने बताया कि इस बार दीपावली पर फूलों की मांग उम्मीद से कहीं अधिक रही। लोगों ने घरों, मंदिरों और दुकानों की सजावट के लिए गेंदा, गुलाब और कमल के फूलों की खूब खरीदारी की। बाजार में गेंदा 300 रुपये किलो, गुलाब 600 रुपये किलो, कमल का फूल 100 रुपये और कमलगट्टा 50-70 रुपये पीस तक बिका। जगह-जगह माला और लड़ी बनवाने वालों की भीड़ लगी रही। मिठाई की दुकानों पर भी जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। मिठाई विक्रेता गोविंद, संजू गुप्ता, लालू गुप्ता और जीतू गुप्ता ने बताया कि सुबह से देर रात तक ग्राहकों की आवाजाही रही।
विज्ञापन

लोगों ने लड्डू, बर्फी, पेड़ा, काजू कतली और रसगुल्ले-छेना जैसी पारंपरिक मिठाइयों की जमकर खरीदारी की। त्योहार के मौके पर मुख्य बाजार, लोहा मंडी, फीडर रोड, मैन मार्केट और बस स्टैंड क्षेत्र देर रात तक गुलजार रहे। दीपों की जगमगाहट, फूलों की महक और मिठाइयों की मिठास से पूरा कस्बा दीपावली के रंग में रंगा नजर आया। सड़कें देर रात तक लोगों की चहल-पहल से गूंजती रहीं। दीपों की रोशनी और मुस्कुराते चेहरों से बाजार में खुशी का नजारा देखने को मिला। दुकानदारों और ग्राहकों दोनों के लिए यह दीपावली लाभ और उल्लास लेकर आई।

फोटो-20एयूआरपी11- फूलों की खरीदारी करते लोग। संवाद

फोटो-20एयूआरपी11- फूलों की खरीदारी करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed