{"_id":"5d13bde98ebc3e3cd728f565","slug":"shoes-auraiya-news-knp4981483166","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक जुलाई से नए जूते-मोजे पहन सकेंगे छात्र-छात्राएं, कवायद हुई तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक जुलाई से नए जूते-मोजे पहन सकेंगे छात्र-छात्राएं, कवायद हुई तेज
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। सरकार की ओर से भेजे गए जूते-मोजों की लाट कस्बा स्थित प्राथमिक विद्यालय में बनाए गए गोदाम में पहुंच गई है। इनके वितरण के लिए गठित टीम ने बुधवार को सत्यापन किया। उपजिलाधिकारी रामजीवन ने बताया कि शिक्षा विभाग को निर्देश दिया गया है कि इनका जल्द वितरण कराया जाए। हर हाल में पहली जुलाई से सभी बच्चों को जूता-मोजा उपलब्ध हो जाना चाहिए।
बुधवार को गठित की गई टीम से उपजिलाधिकारी अजीतमल रामजीवन, खंड विकास अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव एवं खंड शिक्षा अधिकारी अजीतमल सुधीर गुप्ता ने अजीतमल कस्बा स्थित प्राथमिक विद्यालय में बनाए गए गोदाम में पहुंचकर सरकार की ओर से भेजे गए जूते-मोजों की लाट का निरीक्षण किया। उन्होंने जूते मोजे की साइज और बालक और बालिकाओं के हिसाब से पहुंचे जूतों का मिलान करवाया। जूते-मोजों की लाट में से हर साइज के तीन-तीन पीस निकालकर सैंपल बनाकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी औरैया को भिजवाया गया, जिससे उसे लैब भेजकर उसका सैंपल के हिसाब से मिलान हो सके।
खंड शिक्षा अधिकारी अजीतमल सुधीर गुप्ता ने बताया कि उनके ब्लॉक में प्राथमिक विद्यालय में 11164 तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय में 3859 यानी कुल 15023 छात्र-छात्राएं हैं, जिसके सापेक्ष पूरी आपूर्ति हुई है। सत्यापन कार्य के बाद एनपीआरसी को जूते-मोजे पहुंचाने का कार्य शुरू हो जाएगा। पहली जुलाई से विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को जूते-मोजे प्राप्त होने लगेंगे। इस अवसर पर बीआरसी से अरविंद राजपूत, दिव्यमूर्ति मिश्रा, महेंद्र सिंह, राहुल यादव, प्रधानाचार्य संजय यादव, आदि मौजूद रहे।