फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Shiv Kumar becomes president of Chitransh Sabha

Auraiya News: चित्रांश सभा के शिव कुमार बने अध्यक्ष

Mon, 18 Dec 2023 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 18 Dec 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Shiv Kumar becomes president of Chitransh Sabha
औरैया। शहर के ईशा वाटिका स्थित शिव मंदिर में चित्रांश सभा की रविवार शाम बैठक हुई। जिसमें पदाधिकारियों का चयन किया गया। इस दौरान सर्व सम्मत से शिव कुमार श्रीवास्तव को अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही अन्य पदाधिकारियों का भी चयन किया गया। नव नियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

शहर के ईशा वाटिका स्थित शिव मंदिर में रविवार को चित्रांश सभा की आम सभा की बैठक हुई। जिसमें पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। बैठक के दौरान संरक्षक मंडल के ज्ञान सक्सेना, बुद्धसेन सक्सेना, सुभाष श्रीवास्तव , राकेश सक्सेना एवं भीमसेन सक्सेना व संतोष सक्सेना की मौजूदगी में 21 सदस्यीय पदाधिकारियों व सदस्यों का चयन किया गया। जिसमें सभी ने सर्व सम्मत से शिव कुमार श्रीवास्तव काे अध्यक्ष चुना। इसके अलावा उपाध्यक्ष प्रदीप श्रीवास्तव, महामंत्री पद पर राहुल सक्सेना, कोषाध्यक्ष विकास सक्सेना, सह कोषाध्यक्ष पद पर राकेश श्रीवास्तव को चुना गया। इसके अलावा अंकेक्षक पद पर अरुण सक्सेना, संगठन मंत्री सर्वेश सक्सेना, उपमंत्री ग्रीश सक्सेना चुने गए। नव निर्वाचित हुए सभी पदाधिकारियों का संगठन के सदस्यों की ओर से फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर अनंत श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव, सर्वेश सक्सेना, अशोक बाबू श्रीवास्तव, राजीव सक्सेना, मनोज श्रीवास्तव, राजेश सक्सेना, राघवेंद्र सहाय, स्वदेश श्रीवास्तव सहित काफी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed