फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Sheep-laden truck overturns on expressway, cleaner dies

एक्स्प्रेस-वे पर भेड़ लदा ट्रक पलटा, क्लीनर की मौत

Wed, 06 Jul 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Sheep-laden truck overturns on expressway, cleaner dies
फोटो 06एयूआरपी-23- एंबुलेंस में बैठे घायल। संवाद - फोटो : AURAIYA
ऐरवाकटरा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर नगला बांस के पास चालक को झपकी आने से अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलट गया। इस हादसे में क्लीनर की मौत हो गई, जबकि चालक समेत दो लोग घायल हो गए। इसके अलावा ट्रक में लदी 16 भेड़ों की मौत हो गई। एक्सप्रेसवे के कर्मचारियों ने ट्रक हटाकर यातायात बहाल किया
विज्ञापन

बस्ती जिले के चंदौली थाना क्षेत्र के रुद्रनगर निवासी भेड़ व्यापारी तुफैल ने अपनी भेड़ों को ट्रक से दिल्ली बेचने के लिए भेजा था। बुधवार की सुबह ऐरवाकटरा थाना क्षेत्र के नगला बांस गांव के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चालक को झपकी आने से ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में ट्रक क्लीनर संजय प्रधान (32) निवासी बेंचू का पुर्वा जिला सुल्तानपुर, इसी गांव का जलालुद्दीन और भेड़ व्यापारी नौशाद निवासी रुदौली जिला बस्ती गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

ट्रक में लदी 16 भेड़ों की दबने से मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे एक्सप्रेसवे कर्मचारियों ने घायलों को एंबुलेंस से सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा। रास्ते में क्लीनर संजय प्रधान की मौत हो गई। एक्सप्रेसवे कर्मचारियों ने क्रेन की मदद से ट्रक को एक्सप्रेसवे से हटवाकर यातायात बहाल किया। थानाध्यक्ष रामसहाय पटेल ने बताया कि शव का इटावा में ही पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे सिक्योरिटी प्रभारी मेंबर सिंह ने बताया कि ट्रक में महज 26 भेड़ें लदी थीं, जिसमें 16 की मौत हो गई, जबकि भेड़ व्यापारी तुफैल के अनुसार ट्रक में 150 भेड़ें लादकर भेजी थी। बताया कि वह ऐरवाकटरा पहुंच रहा है। वहां पहुंचने के बाद ही हकीकत पता चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed