{"_id":"5e5564f68ebc3ef39c06f031","slug":"shav-mila-auraiya-news-knp5469394150","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग में मां के साथ झुलसी बच्ची की भी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग में मां के साथ झुलसी बच्ची की भी मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अछल्दा (औरैया)। वैशोली गांव में 23 फरवरी को महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से मौत हो गई थी। उसकी साल भर की दुधमुंही बच्ची झुलस गई थी। घटना के बाद से झुलसी बच्ची व उसका दो साल का भाई लापता था। सोमवार की शाम लापता बच्ची का शव घर के बाहर पड़ा मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
वैशोली गांव निवासी नेहा (28) पत्नी हर्षित राठौर का संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसा हुआ शव 23 फरवरी को कमरे में मिला था। घटना के बाद से उसके दो बच्चे निष्ठा (1) व डब्बू (2) लापता थे। निष्ठा आग से झुलसी हुई थी। ग्रामीणों का आरोप था कि आरोपी पति हर्षित राठौर अपनी मां और दोनों बच्चों के साथ घटना के बाद भाग गया था।
इस मामले में नेहा के भाई अजय सिंह निवासी चौबेपुर कन्नौज ने अछल्दा थाने में पति हर्षित राठौर समेत ससुराल के छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस से आशंका जताई थी कि उसके भांजे और भांजी की जान को खतरा है। तब से पुलिस दोनों बच्चों और आरोपियों की तलाश कर रही थी। इस दौरान सोमवार की देर शाम वैशोली गांव में स्थित हर्षित राठौर के मकान के बाहर निष्ठा का शव पड़ा मिला।
विज्ञापन
इस संबंध में घटना के विवेचक प्रेम सिंह ने बताया कि बच्ची का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।