फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   shatabdi train collision with cow

शताब्दी से टकराई गाय, अवशेष इंजन में फंसने से थमी रफ्तार, टला एक बड़ा हादसा

Thu, 10 Jan 2019 10:19 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 10 Jan 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
shatabdi train collision with cow
डेमो
यूपी के औरैया जिले में दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर गुरुवार को सुबह साढ़े छह बजे अप लाइन पर शताब्दी एक्सप्रेस से गाय टकरा गई। इससे शताब्दी एक्सप्रेस का प्रेशर पाइप खुल गया। गाय के अवशेष इंजन में फंसने से ट्रेन रुकी रही और 20 मिनट अप लाइन बाधित रही।  
विज्ञापन


दिल्ली-हावड़ा रूट पर अछल्दा स्टेशन के पूर्वी केबिन के पास में घूम रही गाय कानपुर की तरफ से आ रही शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आ गई। इससे शताब्दी एक्सप्रेस का प्रेशर ड्रॉप पाइप खुल गया। चालक को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को स्टेशन पर रोकना पड़ा। आननफानन में स्टेशन मास्टर ने रेल कर्मचारियों के साथ मिलकर शताब्दी एक्सप्रेस के इंजन में फंसी गाय और प्रेशर ड्रॉप पाइप को ठीक करवाया।

विज्ञापन

 

काफी मशक्कत के बाद गाय के अवशेष कर्मचारी बाहर निकाल पाए। इंजन की जांच-पड़ताल के बाद 20 मिनट बाद शताब्दी एक्सप्रेस को रवाना किया गया। इससे कई ट्रेनें प्रभावित हुई। इस दौरान पीछे से आ रही कानपुर जा रही शताब्दी एक्सप्रेस को आउटर पर रोक लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed