{"_id":"6612de2ef5d048bc4d0fec5f","slug":"sharara-and-frock-gowns-in-vogue-on-eid-auraiya-news-c-211-1-aur1002-110604-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: ईद पर शरारा और फ्रॉक गाउन की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: ईद पर शरारा और फ्रॉक गाउन की धूम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। ईद में अब चंद दिन ही रह गए हैं। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में खरीदारी को लेकर रौनक बढ़ गई है। लोग ईद की तैयारियों में लगे हुए हैं। विभिन्न प्रकार की सेवइयों से बाजार पट चुके हैं। बाजार में ईद पर लड़कियों को सबसे ज्यादा फ्रॉक गाउन और शरारा पसंद आ रहा है।
ईद को लेकर मुस्लिम समुदाय में काफी उत्साह है। शुक्रवार को रमजान की आखिरी नमाज अदा की गई। अब सभी का ध्यान ईद की तैयारियों को लेकर है। शहर के अलावा फफूंद, मुरादगंज, दिबियापुर, सहार, बिधूना, अजीतमल, एरवाकटरा व बेला आदि जगहों पर बाजारों में खरीदारों की भीड़ बढ़ गई है। महिलाओं और बच्चों की भीड़ अधिक दिखाई दे रही है। इसमें इंडो वेस्टर्न शरारा, डबल लेयर्ड शरारा, प्लोरल प्रिंट शरारा कुर्ता गरारा, पैंट कुर्ती, फ्रॉक गाउन (कॉटन में) और पाकिस्तानी सूट हैं।
दूसरी ओर युवाओं को पठानी सूूट और कुर्ता पाजामा पसंद आ रहे हैं। सौंदर्य प्रसाधन के साथ ही कपड़े, जूते, सैडिंल, सेवइयों की खरीदारी तेज हो चुकी है। सेवई विक्रेता पवन गुप्ता ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में सेवई का दाम बढ़ा है। सेवई 60 से 150 रुपये प्रति किलो बिक रही हैं। किमामी सेवई सबसे महंगी 150 रुपये प्रति किलो बिक रही हैं। लच्छा सेवई 90 से लेकर 200 रुपये तक बिक रही है। दुकानदार जावेद खान ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना इस वर्ष सेवइयों के दाम में 20 रुपये की वृद्धि हुई है।