फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Seven shops to celebrate wedding celebrations, loss of millions

शादी के जश्न में सात दुकानें राख, लाखों का नुकसान

Thu, 19 Apr 2018 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Thu, 19 Apr 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
Seven shops to celebrate wedding celebrations, loss of millions
दुकानों में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी। - फोटो : amarujala

औरैया। गेस्ट हाउस में चल रहे शादी के जश्न के दौरान हुई आतिशबाजी की चिंगारी से मदरसा व सात दुकानों का सामान जलकर राख हो गया। दुकानदारों के अनुसार करीब 51 लाख 50 हजार का नुकसान हुआ है। दमकल दस्ते ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर नुकसान का आकलन किया। एसडीएम ने दुकानदारों को मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष से भी मदद दिलाने का आश्वासन दिया है। घटना बुधवार रात सदर कोतवाली क्षेत्र में यमुना रोड की है।  

विज्ञापन


यमुना रोड स्थित गेस्ट हाउस के बगल में बाजार है। बुधवार रात गेस्ट हाउस में बारात आई थी। यहां आतिशबाजी हुई। चिंगारी बगल में स्थित रहीस की चौखट व जंगले की दुकान में चली गई। दुकान में सुलग रही चिंगारी देर रात धधकने लगी और आसपास की दुकानों तक भी पहुंच गई। गुरुवार तड़के करीब तीन बजे आग मदरसे तक पहुंची। मदरसे की खिड़की चटखने पर शिक्षक मोहम्मद अतीक की नींद खुली। तब तक मदरसे में धुआं भर गया था। उन्होंने आनन- फानन में अन्य कमरों में मौजूद 80 बच्चों को बाहर निकाला।
विज्ञापन


दूसरे शिक्षक अतीक व मौलाना शोएब को जानकारी देने के बाद दुकानदारों को फोन पर सूचना दी। कुछ ही देर में लपट उठने लगी। आसपास के लोग जुट गए। आग बुझाने का प्रयास शुरू हुआ। कुछ देर में ही दमकल दस्ता भी पहुंच गया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन, तब तक मदरसा व सात दुकानों का सारा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेखपाल देवेंद्र कुमार ने बताया कि जांच पड़ताल में दुकानदार रहीस ने चार लाख, नसीम खां ने लोहे की ग्रिल की दुकान में चार लाख, वाशिद अली ने मुर्गा व मछली की दुकान में दो लाख, रफीक ने चौखट-जंगला, अलमारी की दुकान में चार लाख 50 हजार, अब्दुल माजिद ने फर्नीचर की दुकान में 14 लाख, मोहम्मद साजिद ने अलमारी, कूलर की दुकान में आठ लाख, अब्दुल वाशिद ने गेट पल्ले थोक की दुकान में 10 लाख का नुकसान होने की बात बताई है।


मदरसा शिक्षक ने आग से करीब पांच लाख का नुकसान होना बताया है। मौके पर पहुंचे एसडीएम अमित राठौर ने दुकानदारों को मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष से मदद दिलाने का भरोसा दिया। एसडीएम का कहना है कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed