{"_id":"5fc294548ebc3eefbc77fd2f","slug":"seven-new-infections-found-active-cases-217-auraiya-news-knp5969028143","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात नए संक्रमित मिले, एक्टिव केस हुए 217","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात नए संक्रमित मिले, एक्टिव केस हुए 217
विज्ञापन
औरैया। जिले में सात नए संक्रमित मरीज मिले हैं। शनिवार को संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी आने से स्वास्थ्य व जिला प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि शनिवार को जिले में सात नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जिले में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 3257 हो गई है। तो वहीं चार मरीजों के ठीक होने से कुल ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 2998 हो गई है। जिले में अब कुल एक्टिव केस 217 हो गई है। बताया कि कोरोना से जिले में मरने वालों की संख्या 42 है। शनिवार को जिले में चार नए हॉटस्पॉट क्षेत्र बनाए जाने से जिले में अब कुल एक्टिव हॉटस्पॉट क्षेत्रों की संख्या 62 हो गई है। एल-टू कोविड केयर सेंटर 100 शय्या चिचौली अस्पताल में कुल भर्ती संक्रमित मरीजों की संख्या सात है जबकि होम आइसोलेशन में भर्ती संक्रमित मरीजों की संख्या 184 है। शनिवार की आरटीपीसीआर के 874, ट्रू-नेट के तीन और एंटीजन के 874 सैंपल लिए गए हैं।
यहां मिले संक्रमित
शहर के मोहल्ला ठठराई में एक, पढ़ीन दरवाजा में एक, बदनपुर में एक, सदर ब्लॉक के गांव खरका की मडैया में एक, अजीतमल ब्लॉक क्षेत्र के कस्बा अजीतमल में एक, लक्ष्मीनगर में एक, अछल्दा ब्लॉक के पुराना अछल्दा में एक संक्रमित मरीज मिला है।