{"_id":"644d6e2baba32e92dd0e2624","slug":"seven-corona-infected-including-staff-nurse-of-district-hospital-auraiya-news-c-12-1-207508-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: जिला अस्पताल की स्टाफ नर्स समेत सात कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: जिला अस्पताल की स्टाफ नर्स समेत सात कोरोना संक्रमित
Sun, 30 Apr 2023 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 30 Apr 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
औरैया। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार अनदेखी के कारण दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। शनिवार को चिचौली जिला अस्पताल की स्टाफ नर्स समेत सात लोग संक्रमित पाए गए। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक, चौथी लहर में 118 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। कोविड नियमों का पालन कराने के लिए कहीं पर सख्ती नहीं दिखाई जा रही है। निकाय चुनाव में बैठकों से लेकर प्रत्याशियों के जनसंपर्क तक जमकर अनदेखी की जा रही है। जो लोग संक्रमित मिल रहे है वह होम आइसोलेशन में है या फिर घूम रहे हैं। इसकी भी निगरानी नहीं हो रही है। कुछ विशेषज्ञ डॉक्टरों का कहना है कि विभाग जिस तरह से लापरवाही बरत रहा है। यही स्थिति रही तो आगे संक्रमण की दर बढ़ेगी और लोगों की लापरवाही स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकती है। शनिवार को आई रिपोर्ट में चिचौली अस्पताल की स्टाफ नर्स के अलावा बिधूना में 23 वर्षीय युवती, 17 वर्षीय किशोर, एरवाकटरा में 43 वर्षीय पुरुष, उमरैन में 18 वर्षीय युवक, विधिचंद्र मोहल्ला औरैया में 47 वर्ष की महिला व दिबियापुर के विकास कुंज में 50 वर्ष की महिला संक्रमित मिले हैं।
सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि लगातार संक्रमित लोगों पर नजर रखी जा रही है। जो लोग संक्रमित पाए जा रहे है, उनके संपर्क में आने वाले लोगों की जांच की जा रही है।
-
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि लगातार संक्रमित लोगों पर नजर रखी जा रही है। जो लोग संक्रमित पाए जा रहे है, उनके संपर्क में आने वाले लोगों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
-