फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Set dip in the river on Kartik Poornima

कार्तिक पूर्णिमा पर यमुना में लगाई डुबकी

Wed, 25 Nov 2015 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Wed, 25 Nov 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
Set dip in the river on Kartik Poornima
कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का सैलाब पवित्र नदियों, पोखरों, जलाशयों पर उमड़ पड़ा। सूर्य की पहली किरण के साथ लोगों ने डुबकी लगाई। सभी ने सूर्य देव को जल अर्पण कर अकाल मौत से सुरक्षा और परिवार की खुशहाली मांगी।
विज्ञापन


शहर के यमुना तट स्थित शेरगढ़ घाट पर सुबह पांच बजे से श्रद्घालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। देवी गीत गाते हुए महिलाएं पैदल घाटों तक पहुंची। पूजन की सभी तैयारियां पूरी करने के बाद महिलाओं ने यमुना के पावन तट शेरगढ़ घाट पर सूर्य की पौ फटते ही डुबकी लगानी शुरू कर दी।
विज्ञापन


उगते सूर्य को जल तर्पण पर घर, परिवार की खुशहाली मांगी। महिलाओं ने स्नान से बाद पूजन कर दान दिया। कहते है कि कार्तिक पूर्णिमा में दान करने से कई गुना फल मिलता है।आर्थिक समृद्घि आती है। अकाल मृत्यु टल जाती है। शेरगढ़ घाट में कानपुुर देहात से सिकंदरा, जालौन के शंकरपुर, कुठौंत व औरैया शहर व ग्रामीण क्षेत्रों से भीड़ उमड़ी रही। वहीं मनौती लेकर पहुंचे कुछ लोगों ने घाटों पर धार्मिक संस्कार तक कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed