फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Server down for three days; farmers returning without fertilizer.

Auraiya News: तीन दिन से सर्वर ठप, बिना खाद लौट रहे किसान

Thu, 16 Jul 2026 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 16 Jul 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Server down for three days; farmers returning without fertilizer.
फोटो-15- मुरादगंज सहकारी समिति पर सचिव से गुहार लगाते किसान। संवाद
औरैया। इन दिनों धान रोपाई जोरों पर है। ऐसे में खाद-बीज के लिए किसान समितियों का रुख कर रहे हैं लेकिन उन्हें खाद नहीं मिल रही।
विज्ञापन

पिछले तीन दिनों से सर्वर न आने के कारण पॉश मशीन नहीं चल रही। इससे समितियों पर खाद का वितरण ही नहीं हो रहा है। इससे किसान लौट रहे हैं।
खाद वितरण को लेकर तकनीकी सिस्टम ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। समिति पर चक्कर लगा रहे किसान सचिव से गुहार लगा रहे हैं लेकिन सर्वर के संकट के चलते पॉश मशीन का हवाला देकर सचिव वितरण न होने की बात कह रहे हैं।
खास बात तो यह है कि ज्यादातर समितियों पर खाद का पर्याप्त स्टॉक भी है लेकिन फिर भी किसान निराश लौटने को मजबूर हैं। संवाद न्यूज एजेंसी ने इस संकट को लेकर बुधवार को पड़ताल की। इसमें समस्या सामने आई।
विज्ञापन

केस-01
नहीं हो रहा खाद वितरण, स्टॉक पर्याप्त
बिधूना क्षेत्र की सहकारी समितियों पर यूरिया और डीएपी का पर्याप्त स्टॉक होने के बावजूद पिछले तीन दिनों से मशीनें बंद होने के कारण किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है। पड़ताल के दौरान ताजपुर समिति पर प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि समिति में 526 बोरी से अधिक डीएपी उपलब्ध है। 300 बोरी यूरिया बुधवार को पहुंच चुकी है। 300 बोरी बृहस्पतिवार को और आने वाली हैं। मशीन चालू होने के बाद फार्मर रजिस्ट्री के नियमों के अनुसार खाद का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-02
डीएपी रखने की जगह नहीं बची
बिधूना क्षेत्र की सराय प्रथम समिति के प्रभारी लोकपति त्रिपाठी ने बताया कि गोदाम में अभी गेहूं का स्टॉक होने से डीएपी रखने की जगह नहीं है। गेहूं की उठान होते ही डीएपी मंगाकर किसानों को उपलब्ध कराई जाएगी। समिति पर यूरिया पर्याप्त मात्रा में है लेकिन मशीन बंद होने से खाद्य का वितरण भी नहीं हो पा रहा है।
केस-03)
बायोमीट्रिक सत्यापन के बिना नहीं मिलेगी खाद
मुरादगंज के सहकारी संघ व समिति पर ई-पॉश मशीनों का सर्वर ठप होने से डीएपी वितरण बुधवार को बंद रहा। सुबह से खाद लेने पहुंचे किसान घंटों कतार में खड़े रहे लेकिन बायोमीट्रिक सत्यापन न होने से अधिकांश केंद्रों पर खाद नहीं मिल सकी। सर्वर ठीक होने की उम्मीद में किसान दोपहर तक इंतजार करते रहे। किसान बाद में बिना खाद लिए लौट गए। सहकारी समिति के सचिव दुर्विजय सिंह ने बताया कि 600 बोरी खाद है लेकिन ई-पॉश मशीन का सर्वर नहीं आ रहा है।
केस-04)
किसान पूरे दिन करते रहे इंतजार
रुरुगंज क्षेत्र की बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति रुरुखुर्द में पॉश मशीन का सर्वर तीन दिन से नहीं आ रहा है। यहां रोजाना किसान पहुंच रहे हैं। मशीन न चलने के कारण सुबह से शाम तक किसान इंतजार में बैठे नजर आए। समिति के सचिव राकेश कुमार ने बताया कि समिति पर यूरिया व डीएपी पर्याप्त है। सर्वर न आने से परेशानी है।
---
बोले किसान-लगा रहे समिति के चक्कर
सुबह सात बजे से मुरादगंज समिति पर खाद के लिए आए हैं। सर्वर न आने के चलते दोपहर दो बज गए हैं। दो दिन से चक्कर लगा रहे हैं।-विनोद कुमार, पूठा
तीन दिन से मुरादगंज समिति पर चक्कर लगा रहे हैं लेकिन सर्वर न आने के चलते खाद नहीं मिल पा रही है। अब बृहस्पतिवार को फिर आना पड़ेगा।-मनीष कुमार, जगतपुर
ताजपुर सहकारी समिति पर तीन दिन से लगातार खाद के लिए आ रहे हैं। मशीन बंद है, धान के लिए खाद की जरूरत है। ऐसी स्थिति रही तो फसल प्रभावित होगी।- मुकुट सिंह, किंद्रा पुरवा
पिछले तीन दिन से 12 किलोमीटर दूर से ताजपुर समिति पर आ रहे हैं लेकिन खाद नहीं मिल रही है। सुबह से अब शाम होने जा रही है। धान रोपाई की देरी हो रही है। खेती पिछड़ी तो फसल प्रभावित होगी।-इंद्र बहादुर सिंह, पसुआ

---
वर्जन
पॉश मशीन में सर्वर की दिक्कत है। तकनीकी खामी को दुरुस्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। बृहस्पतिवार से विधिवत खाद वितरण कराया जाएगा।-संजीव कुमार, एआर कोऑपरेटिव

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed