फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Senior and junior resident doctors of the medical college remained on strike.

Auraiya News: हड़ताल पर रहे मेडिकल कॉलेज के सीनियर व जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर

Tue, 20 Aug 2024 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Senior and junior resident doctors of the medical college remained on strike.
औरैया। चिचौली स्थित मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को जूनियर व सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर रहे। परिसर में बैठकर साथी महिला चिकित्सक के साथ हुई घटना को लेकर नारेबाजी करते हुए चिकित्सकों ने नाराजगी जताई। इस सब के बीच कुछ डॉक्टर ओपीडी व इमरजेंसी में सेवाएं देकर व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने में जुटे रहे।
विज्ञापन

कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में डॉक्टरों की नाराजगी कम नहीं हो रहा है। मंगलवार को चिचौली मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर हड़ताल पर रहते हुए नारेबाजी करते नजर आए। चिकित्सकों की सुरक्षा को लेकर साथी के साथ हुई घटना को लेकर कड़ी निंदा की। परिसर में बैठकर चिकित्सकों ने नारेबाजी की।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाने को लेकर मांग रखी गई। इस दौरान मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार डॉक्टरों को समझाते भी नजर आए। कुछ चिकित्सकों ने ओपीडी व इमरजेंसी की व्यवस्थाएं सभालीं। प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि कुछ सीनियर व जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों ने हड़ताल की है। वहीं, कुछ लोग सेवाएं देते रहें। ऐसे में काफी हद तक व्यवस्थाएं पटरी पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed