{"_id":"5d45d36c8ebc3e6cec0c86cc","slug":"selecting-honest-will-make-democracy-strong-lu-auraiya-news-knp505521281","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईमानदार प्रत्याशी के चुनने से बनेगा लोकतंत्र मजबूत: एल वेंकटेश्वर लू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईमानदार प्रत्याशी के चुनने से बनेगा लोकतंत्र मजबूत: एल वेंकटेश्वर लू
Selecting honest will make democracy strong: Lu
- फोटो : AURAIYA
Link Copied
दिबियापुर (औरैया)। देश व समाज के उद्धार के लिए अपना स्वार्थ त्याग कर हमें मतदान करना होगा। जाति, धर्म के आधार पर किसी को वोट बिल्कुल न दें। ये बातें राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल वेंकटेश्वर लू ने गेल ऑडिटोरियम में कहीं॥। वह लोकसभा चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने पर अधिकारियों एवं संस्थाओं को सम्मानित कर रहे थे।
विज्ञापन
एल वेंकटेश्वर लू ने कहा कि सभी नागरिक लोकतंत्र के हर महापर्व में अपनी शतप्रतिशत भूमिका निभाएं। आने वाले सभी चुनावों में भी ईमानदार प्रतिनिधि को चुनें। जाति, धर्म के आधार पर किसी को वोट न दें, पैसों के लालच में किसी को वोट न दें, इससे भ्रष्टाचार बढ़ता है और लोकतंत्र कमजोर होता है। उन्होंने कहा कि बिना विज्ञान के विकास संभव नहीं है। सभी नागरिक वैज्ञानिक सोच रखें और अंधविश्वास से दूर रहें। पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ों को कम से कम काटने एवं अधिकाधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। लोकसभा सामान्य निर्वाचन में मतदाताओं की सहभागिता से संबंधित गतिविधियों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी संस्थाओं तथा अधिकारियों को मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बाल अचीवर कार्यक्रम में अच्छा काम करने वाले 193 छात्र छात्राओं व 39 अध्यापकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने बाल अचीवर कार्यक्रम के लिए जिलाधिकारी अभिषेक सिंह की जमकर तारीफ की और प्रशस्ति पत्र दिया। शुभारंभ सरस्वती मां के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। जिलाधिकारी ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पौधा भेंट किया। डीएम इटावा, एसएसपी इटावा संतोष मिश्रा, सीडीओ इटावा, सीडीओ औरैया, एसपी औरैया सुनीति, सेवानिवृत्त एडीएम औरैया विजय बहादुर सिंह सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।