फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Seeking fair compensation of wheat

गेहूं की फसल का मांगा उचित मुआवजा

Tue, 21 Apr 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Tue, 21 Apr 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
Seeking fair compensation of wheat

भारतीय किसान यूनियन की ककोर मुख्यालय स्थित विकास

विज्ञापन
भवन में मासिक पंचायत हुई। इसमें गेहूं की क्षतिग्रस्त फसल का उचित मुआवजा देने की मांग की गई।

किसान नेताओं ने डीएम से गेहूं खरीद केंद्राें पर संशोधित मानकों के अनुसार गेहूं खरीद करने के निर्देश देने की मांग की। बाद में समस्याओं का ज्ञापन डीएम के माध्यम से सीएम को भेजा।

भाकियू जिलाध्यक्ष संत कुमार तिवारी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने चना और अरहर की क्षतिग्रस्त फसलों का मुआवजा तो दे दिया लेकिन गेहूं की बर्बाद फसल की राहत राशि नहीं दी।

आरोप लगाया कि चने की फसल का मुआवजा उन लोगों को दिया गया है, जिन्होंने लेखपालों से मिलकर फर्जी तौर पर अपनी फसल क्षतिग्रस्त दर्ज कराई। इससे वास्तविक किसान मुआवजे से वंचित रह गए। जिला प्रशासन से क्षतिग्रस्त चना फसल के पीड़ितों का पुन: सर्वे कराने की मांग की।

जिलाध्यक्ष ने समाधान पुर्वा से फफूंद जाने वाली एक किमी सड़क पर छोड़े अधूरे निर्माण को पूरा कराने की मांग की। साथ ही गेहूं खरीद केंद्रों पर किसानों को हो रही परेशानी दूर करने और संशोधित मानकों के अनुसार खरीद शुरू कराने के निर्देश देने की अपील की।

भाकियू नेता ओमकार सिंह ने कहा कि किसानों के साथ लेखपालों का रवैया ठीक नहीं है। लेखपालों के कारण ग्राम पंचायत दशहरा निवासी गुलाब सिंह को गेहूं की नष्ट फसल का मुआवजा नहीं मिला। उन्हाेंने दोबारा सर्वे कराकर पीड़ित किसान को गेहूं की फसल का उचित मुआवजा देने की मांग की।

सदर तहसील क्षेत्र की ग्राम सभा जमौली के चंदपुर गांव में विजय शंकर ने ग्राम सभा के तालाब पर कब्जा कर बनाए जा रहे मकान पर रोक लगाने की मांग की।

इस अवसर पर भाकियू जिला सचिव श्याम बाबू शर्मा, गुलाब सिंह, प्रकाश चंद्र द्विवेदी एडवोकेट, उमाशंकर राजपूत, अशोक राजपूत, रामबहादुर, ज्ञान सिंह यादव, सरनाम सिंह, अशोक उर्फ रामानंद भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed