फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Seeing the pond being filled with soil, the councilor stopped the work

Auraiya News: तालाब की मिट्टी से भराई देख सभासद ने रुकवाया काम

Wed, 13 Mar 2024 01:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Seeing the pond being filled with soil, the councilor stopped the work
औरैया। शहर में यमुना रोड पर चड्ढा टाकीज के सामने तालाब से हटकर पास बनाए जा रहे सरकारी कर्मचारियों के आवास के निर्माण में तालाब की मिट्टी का उपयोग किया जा रहा है। जानकारी पर पहुंचे सभासद ने आपत्ति जताते हुए मिट्टी उठाने पर रोक लगाते हुए काम बंद करा दिया। इस बीच सूचना ठेकेदार की ओर से सुपरवाइजर को भेजा गया। जहां सभासद की आपत्ति पर दूसरी मिट्टी मंगाकर उससे भराई कराने का आश्वासन दिया। तब जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

यमुना रोड पर स्थित तालाब के पास सरकारी कर्मचारियों के आवास बनाए जा रहे हैं। जिसमें कार्यदाई संस्था पीडब्ल्यूडी की ओर से निर्माण कराया जा रहा है। उक्त निर्माण में ठेकेदार की ओर से भराई के लिए बाहर से मिट्टी न मंगवाकर तालाब की ही मिट्टी को खोदकर निर्माण के लिए जरूरी भराई के उपयोग में लिया जा रहा है। जानकारी मिलते ही मंगलवार को अन्य सभासदों के साथ मौके पर पहुंचे सभासद विवेक त्रिवेदी ने तालाब की मिट्टी से भराई होते देख काम कर रहे ठेकेदार के कर्मचारियों से नाराजगी जताते हुए काम बंद करा दिया।
विज्ञापन

इस पर कर्मचारियों ने तत्काल ठेकेदार को सूचना दी। मौके पर पहुंचे सुपरवाइजर लक्ष्यपाल सिंह ने पहुंचकर सभासद से बात की। इस दौरान सभासद ने अपत्ति जताते हुए कहा कि पालिका की ओर से जगह दी गई है न कि तालाब की मिट्टी खोदकर उपयोग करने की छूट दी है। कहा कि वर्क आर्डर में नई मिट्टी भराई के लिए उपयोग में लाने के लिए होता है न कि पुरानी और कूड़े की मिट्टी को उपयोग करना है। कहा कि इस तरह से कर्मचारियों के निर्माण में मिट्टी भराई के नाम पर लाखों रुपये का खेल होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि इस बाबत उनकी ओर से जिलाधिकारी को भी संज्ञान में देकर ठेकेदार की ओर से की जा रही मनमानी की शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में अधिशासी अधिकारी रामआसरे कमल ने बताया कि अभी उनके संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed