फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Seeing smoke in general coach, stampede among passengers in auraiya

औरैया: जनरल कोच में धुआं देख यात्रियों में मची थी भगदड़

Fri, 06 Mar 2020 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Seeing smoke in general coach, stampede among passengers in auraiya
हादसे के बाद रेल यात्रियों से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : AURAIYA
औरैया। संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस के पहियों में बुधवार की रात आग लगने के बाद तुरुकपुर गांव के सामने ट्रेन के रुकते ही जनरल कोच में धुआं देख यात्री नीचे कूदने लगे। इससे वहां भगदड़ मच गई। इस बात का खुलासा ट्रेन यात्रियों ने अछल्दा रेलवे स्टेशन पर बुधवार की देर रात पुलिस के सामने किया। हालांकि इस हादसे में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन

दिल्ली-हावड़ा रूट पर बुधवार की रात साढ़े 9 बजे नई दिल्ली से राजेंद्र नगर पटना की ओर चलने वाली संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस इटावा से कानपुर की ओर डाउन लाइन पर जा रही थी। इटावा के साम्हो रेलवे स्टेशन के पास जनरल कोच के ब्रेक शू जाम होने से पहिये में आग लग गई। आग लगते ही धुआं जनरल कोच में घुसने लगा।
विज्ञापन

जनरल कोच में धुआं देख यात्रियों में भगदड़ मच गई। ड्राइवर ने ट्रेन को अछल्दा रेलवे स्टेशन से पहले तुरुकपुर गांव के सामने रोक लिया। ट्रेन के रुकते ही यात्री आग को देखकर कूदने लगे। इसके बाद ट्रेन ड्राइवर ने सिलिंडर से आग को बुझाया और अछल्दा स्टेशन अधीक्षक राजीव राव शुक्ला व स्टेशन मास्टर विनोद कुमार को पहिये में आग लगने की सूचना दी। स्टेशन मास्टर ने तुरंत रेलवे कर्मचारियों को मौके पर भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग पर काबू पाने के बाद ट्रेन में सभी यात्रियों को बैठाया गया जिसके बाद ट्रेन को अछल्दा रेलवे स्टेशन पर धीमी गति से लाया गया। इधर ट्रेन में आग की सूचना पर अछल्दा रेलवे स्टेशन पर पहले से ही आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड को बुला लिया गया। रेलवे कर्मचारियों द्वारा जनरल कोच की जांच-पड़ताल के बाद ट्रेन को साढ़े 11 बजे रात में रवाना किया गया। इस बीच लिच्छवी एक्सप्रेस, पूर्वा एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों को लूप लाइन से गुजारा गया। तकरीबन दो घंटे तक ट्रेन अछल्दा स्टेशन पर खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed