{"_id":"670ec1ef022624cec20ccb94","slug":"security-standards-are-being-strengthened-regarding-festivals-auraiya-news-c-211-1-aur1006-117708-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: त्योहारों को लेकर सुरक्षा मानकों को किया जा रहा पुख्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: त्योहारों को लेकर सुरक्षा मानकों को किया जा रहा पुख्ता
विज्ञापन
औरैया। त्योहारी सीजन को देखते हुए पुलिस ने मुस्तैदी बढ़ा दी है। एक ओर जहां पीस कमेटी बैठकें आयोजित की जा रही है। वहीं दूसरी ओर रात की गश्त व सीसीटीवी कैमरों की निगरानी को पुख्ता किया है। पुलिस की तीसरी नजर रात-दिन मुस्तैद रहे इसके लिए कैमरों को दुरुस्त करा दिया है।
शहर के प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए रात-दिन निगरानी रखी जाती है। यह निगरानी पुख्ता हो इसे लेकर पुलिस के कंट्रोल रूम से लेकर कैमरों तक पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुराने तारों को हटा दिया है। चौराहों पर टूटे पड़े पांच छह कैमरों को भी बदला है।
सुभाष चौक, देवकली-खानपुर चौराहा, जेसीज चौराहा व दिबियापुर बाईपास तिराहे पर रात-दिन निगरानी पुख्ता की गई है। त्योहारी सीजन को देखते हुए रोजाना इन कैमरों की सुध ली जा रही है। त्योहार पर शरारती तत्वों की हरकत पर नजर रखने के लिए तीसरी आंख पैनी है।
विज्ञापन
सीओ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों से रात-दिन निगरानी रखी जा रही है। बंदरों के द्वारा तोड़े गए तार व कैमरों को ठीक करा दिया है।