फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Secretary in charge found unconscious at home, body injured

Auraiya News: घर में अचेत मिले प्रभारी सचिव की मौत, शरीर पर चोट के निशान

Mon, 13 Apr 2026 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 13 Apr 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Secretary in charge found unconscious at home, body injured
बिधूना। कस्बा स्थित सहकारी संघ में तैनात प्रभारी सचिव शनिवार देर शाम घर में संदिग्ध हालात में अचेत पड़े मिले।
विज्ञापन

परिजन उन्हें कस्बा की सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उनके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं।
अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी देवेंद्र सिंह तोमर (39) कस्बा स्थित सहकारी संघ में प्रभारी सचिव थे। शनिवार को वह संघ के काम से अछल्दा मंडी में गेहूं खरीद केंद्र बनवाने के गए थे। देर शाम घर लौटने के बाद उन्होंने अंदर से गेट बंद कर लिया। रविवार सुबह काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर परिजन को शक हुआ।
विज्ञापन

छत के रास्ते अंदर जाकर देखा तो वह अचेत अवस्था में पड़े थे। परिजन उन्हें पहले निजी अस्पताल ले गए जहां से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना लाया गया। वहां डॉ. प्रदीप सिंह ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। देवेंद्र के चेहरे व शरीर पर चोट के निशान मिले, इससे मामला संदिग्ध माना जा रहा है। पिता का कहना है कि शाम को उनका एक्सीडेंट हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के समय प्रभारी सचिव घर में अकेले थे। उनकी पत्नी बच्चे बाहर हैं, जबकि अन्य परिजन दूसरे मकान में रहते हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन से पूछताछ की। कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि अछल्दा थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed